फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रायबरेली : भीषण सड़क हादसे में दो साल की मासूम सहित पांच की मौत, मशक्कत के बाद निकाले गए शव

Thu, 14 Feb 2019 10:17 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 14 Feb 2019 10:17 AM IST
four dead in a car accident at lucknow prayagraj national highway
accident - फोटो : amar ujala

रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के कुंदनगंज गांव के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो साल की मासूम बच्ची सहित पांच की मौत हो गई।

four dead in a car accident at lucknow prayagraj national highway
accident - फोटो : amar ujala

कार में फंसे शवों को एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के 182/9 बी/एम कसारी जीटीबी नगर के रहने वाले विभूति शर्मा (40 वर्ष) अपनी पत्नी कंचन शर्मा (38 वर्ष) व दो वर्ष की मासूम बेटी, पांच वर्षीय पुत्री काव्या तथा एक अन्य महिला के साथ अपनी बहन से मिलने के लिए कार से जा रहे थे।

four dead in a car accident at lucknow prayagraj national highway
- फोटो : amar ujala

कार आलोक सिंह भदोरिया (27 वर्ष) पुत्र किशोर सिंह भदौरिया निवासी सरस्वती नगर नौबस्ता कानपुर चला रहा था। तेज रफ्तार कार जैसे ही कुंदनगंज के पास पहुंची वहां पर पहले से ही खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार विभूति शर्मा व उनकी पत्नी कंचन शर्मा तथा मासूम बेटी एवं चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
four dead in a car accident at lucknow prayagraj national highway
- फोटो : amar ujala

हादसे में गंभीर रूप से घायल काव्या व एक महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर महिला की मौत हो गई व काव्या का इलाज जारी है। घटनास्थल पर तत्काल पहुंचे ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों व पुलिस की मशक्कत के बाद सभी शवों को निकालकर बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां, डॉक्टरों ने मृतकों की संख्या घोषित की।

four dead in a car accident at lucknow prayagraj national highway
- फोटो : amar ujala

घटनास्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह ने मामले की छानबीन कर ट्रक व उसके चालक का पता लगाने के निर्देश दिए हैं। कोतवाल रवींद्र सिंह ने बताया कि सभी शवों को पीएम के लिए भेजा जा रहा है तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed