फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four arrested including woman for religious conversion

Lucknow News: धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में महिला समेत चार गिरफ्तार

Mon, 24 Feb 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 24 Feb 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Four arrested including woman for religious conversion
मिल एरिया क्षेत्र के सन्दीराम में धर्म परिवर्तन के पकड़े गए आरोपी। - फोटो : संवाद
रायबरेली। एक घर में ही चर्च बनाकर लोगों का ईसाई धर्म में परिवर्तन कराया जा रहा था। रविवार को शिकायत पर पुलिस ने छापा मारा तो इसका खुलासा हुआ। जांच में पाया गया कि पैसों का लालच देकर लोगों को बरगलाया जा रहा था। ग्राम पहरी की तहरीर पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


संदी नागिन गांव निवासी निवासी विजय सिंह उर्फ पास्टर के घर पर प्रार्थनासभा चल रही थी। इसमें बड़ों के साथ बड़ी संख्या में बच्चे शामिल थे। शिकायत पर थाना प्रभारी राजीव सिंह, डिघिया चौकी प्रभारी कपिल सिंह चौहान ने पुलिस टीम के साथ पहुंचे। इस दौरान घर पर मौजूद हिंदू लोगों को ईसाई धर्म परिवर्तन करने पर जोर दिया जा रहा था। पुलिस के पहुंचने पर वहां पर मौजूद लोग भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


सीओ सदर अमित सिंह के मुताबिक संदी नागिन गांव के ग्राम पहरी दिनेश की तहरीर विजय सिंह के अलावा गांव के ही रहने वाले अजीत कुमार, रवि, डिघिया की रहने वाली सुषमा और अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के केवई गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विजय, अजीत, रवि और सुषमा को पकड़ा गया है। अमेठी की किशोरी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायबरेली और अमेठी के लोग हो रहे थे शिकार
पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी विजय सिंह का संदी नागिन गांव रायबरेली-अमेठी बाॅर्डर पर पड़ता है। विजय दोनों जिलों के आसपास के गांवों के लोगों का शिकार बनाता था। पहले अपने घर पर बुलाकर उन्हें ईसाई धर्म परिवर्तन करने की बात कहता था। लोग इंकार कर देते थे तो उन्हें पैसे देने का लालच देते थे। विजय के इस साजिश का कितने लोग शिकार हुए, इस बारे में पड़ताल कराई जा रही है।


पहले पत्नी और फिर विजय ने अपनाया ईसाई धर्म
सीओ सदर अमित सिंह के मुताबिक मुख्य आरोपी विजय लुधियाना में रहता था। कुछ साल पहले ही यहां गांव आया था। उसने सीता नाम की महिला के साथ शादी की थी। सीता ने ईसाई धर्म अपनाकर अपना नाम ईस्टर रख लिया था। इसके बाद विजय ने भी ईसाई धर्म अपना लिया था। आरोपी के दो बच्चे भी हैं। सीओ का कहना है कि पूरे मामले की पड़ताल कराई जा रही है। जांच में प्रकरण से जुड़े और तथ्य निकलकर सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed