फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   four arrested in fraud

नामी कंपनियों के ट्यूब और मोबिल ऑयल के नाम से नकली सामान बेचने वाले गिरफ्तार

Sun, 16 May 2021 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
four arrested in fraud
लखनऊ। सरोजनीनगर पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो एमआरएफ कंपनियों के नाम प्रयोग कर नकली मोटर पार्ट्स बेच रहे थे। पकड़े गए आरोपियों के पास से 95 पैकेट स्कूटर ट्यूब, 241 पैकेट बाइक ट्यूब, 17 डिब्बा कैस्ट्रॉल एक्टिव कंपनी का मोबिल ऑयल, 13 खाली डिब्बा, 196 कैस्ट्रॉल एक्टिव कंपनी के रैपर बरामद किए गए हैं। बरामद सामान की कीमत करीब दो लाख रुपये हैं। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एडीसीपी मध्य चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक, प्रभारी निरीक्षक सरोजनीनगर महेंद्र सिंह की टीम ने बृहस्पतिवार दोपहर नादरगंज इलाके में नकली सामान बेचने की सूचना पर छापा डाला। गिंदाखेड़ा पुलिया के पास बाइक व स्कूटी पर सवार चार लोग दिखे। पुलिस ने चारों को पकड़ा। उनकी तलाशी ली तो बाइक व स्कूटी में नकली सामान मिला। पुलिस ने चारों को पकड़ लिया। थाने में सामानों के ब्रांड की जांच की गई तो नकली मिले। पकड़े गए आरोपियों में ऐशबाग बाजारखाला का मो. राफे, कैसरबाग का मो. तौहीद, हसनगंज उन्नाव के घूरामऊ का कृष्णपाल और सहादतगंज के मातादीन रोड कारहने वाला शुभम शामिल है।
विज्ञापन

दुकान में करते थे नकली पैकिंग
पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि बाहर से सादे ट्यूब मंगाते हैं। मोहम्मद राफे की दुकान में एमआरएफ का ट्रेडमार्क लगाकर नामी कंपनी के पैकेट में पैक कर राजधानी और आसपास के जिलों में बेचते हैं। कैस्ट्रॉल एक्टिव मोबिल ऑयल के बारे में पूछताछ में कुबूल किया मोबिल ऑयल मंगाकर इसे रैपर व खाली डिब्बे में भरकर नकली को असली बना देते थे। इसे भी लखनऊ व आसपास के जिलों में बेचते थे। इन सामानों को खुद ही बाइक से दुकानों पर सप्लाई करते थे। आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिसकर्मियों में एसआई आजाद यादव, नादरगंज चौकी प्रभारी दिनकर वर्मा, कांस्टेबल प्रभाकर राय, विशाल सिंह, राहुल सिंह व अविनाश चौरसिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed