फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four and half years girl sexually exploited and killed in Lucknow.

चचेरे भाई ने की मानवता की सारी हदें पार, दरिंदगी के बाद दुधमुंही बहन को पटककर मार डाला

Tue, 18 Feb 2020 10:46 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 18 Feb 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
Four and half years girl sexually exploited and killed in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ के मड़ियांव में रविवार रात शादी में आई चार महीने की बच्ची से चचेरे भाई ने दरिंदगी की दिल दहला देने वाली वारदात की। इसके बाद दरिंदे ने  दुधमुंही बहन की हत्या के इरादे से उसे जमीन पर पटक दिया। कुछ देर बाद लोगों ने खून से लथपथ मासूम को तड़पता देख परिवारीजनों को सूचना दी।

विज्ञापन


अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। उधर, भाग निकले आरोपी को सोमवार दोपहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बच्ची मूलरूप से हरदोई की रहने वाली थी। शनिवार को वह मां और साढे़ तीन साल की बड़ी बहन के साथ दुबग्गा निवासी रिश्तेदार के घर आई थी।
विज्ञापन


रविवार को सभी को गांव में रहने वाले व वर्तमान में दाउदनगर निवासी रिश्तेदार की बेटी की शादी में शामिल होना था। पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम पांच बजे मां-बेटियां मड़ियांव के आरएस पैलेस पहुंचीं। देर शाम बच्ची का 25 वर्षीय चचेरा भाई भी आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोपी को दबोचा

बकौल अपर पुलिस उपायुक्त, मासूम को गोद में लेकर मां नाच-गाना देख रही थी कि तभी आरोपी उनके पास आकर बात करने लगा। उसने बच्ची को खिलाने के लिए गोद में लेने की कोशिश की, पर मां ने मना कर दिया। इस बीच दूसरी बेटी के आ जाने पर महिला ने छोटी बेटी को कुर्सी पर लिटा दिया।

महिला का ध्यान बंटते ही युवक बच्ची को लेकर लापता हो गया। कुछ मिनट बाद महिला ने दोनों को गायब देखा तो होश उड़ गए। सूचना पाकर पुलिस आ गई। बच्ची और चचेरे भाई की तलाश की, पर कुछ पता नहीं चला। रात करीब 10 बजे आस-पास के लोगों ने आरएस पैलेस के पीछे सुनसान मैदान पर झाड़ियों में खून से लथपथ बच्ची को तड़पता देखकर परिवारीजनों को सूचना दी।

मासूम को विवेकानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां ट्रॉमा सेंटर ले जाने की सलाह दी गई। वहां पहुंचते ही मासूम ने दम तोड़ दिया। उधर, आरोपी मौके से भाग निकला। सोमवार दोपहर उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने कुबूला कि दरिंदगी के बाद बच्ची को पटककर भाग गया था।

आरोपी बोला- शराब के नशे में था, कुछ भी याद नहीं

टूट गई थी सिर की हड्डी

मासूम के शव के पोस्टमार्टम में हैवानियत की इन्तेहां सामने आई। चिकित्सकों ने बताया कि दरिंदगी के चलते बच्ची का शरीर खून से लथपथ हो गया था। उसके अंग क्षत-विक्षत हो गए थे। पटके जाने से सिर की हड्डी टूट गई थी।

आरोपी ने कुबूला कि शादी में आने से पहले उसने पास के ठेके से देसी शराब पी। उसने बच्ची को खिलाने के लिए मांगा, पर चाची ने मना कर दिया। कुछ देर बाद मौका पाकर वह बच्ची को गेस्टहाउस के पीछे ले आया। वहां क्या हुआ? इस बारे में उसने कुछ भी याद न होने की बात कही।

आरोपी के मुताबिक, उसे सिर्फ इतना याद है कि वह गेस्टहाउस वापस पहुंचा तो बच्ची उसके पास नहीं थी। उधर, पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों ने बच्ची के शरीर पर मिले निशान से उसका मुंह दबाए जाने की जानकारी दी है। उनका मानना है कि बच्ची के चीखने पर आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया होगा। अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी की बनियान और शरीर से खून के धब्बे मिले हैं। साक्ष्यों को फॉरेंसिक जांच को सुरक्षित रख लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed