{"_id":"6a514050fe2e50a6720acca4","slug":"four-accused-arrested-in-attempted-murder-case-lucknow-news-c-412-1-mt21004-9622-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हत्या के प्रयास के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हत्या के प्रयास के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। थाना जैत क्षेत्र के गांव जौनाई में स्कूटी हटाने के विवाद में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा भी बरामद किया है।
पुलिस अनुसार 9 जुलाई की शाम करीब 6:19 बजे थानाध्यक्ष जैत सोनू कुमार के नेतृत्व में सूचना पर सनसिटी से देवी आटस होते हुए नगला रामताल जाने वाले मार्ग पर बंबे की पटरी से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में धनीराम (36), विवेक (18), विशाल (19) तथा अमित (20), सभी निवासी गांव जौनाई, थाना जैत शामिल हैं। पांच जुलाई को गांव जौनाई में स्कूटी हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था।
विवाद के दौरान हुई फायरिंग में रास्ते से गुजर रहे एक युवक को गोली लग गई थी। घटना के संबंध में थाना जैत पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से चारों आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इस कार्रवाई को थाना जैत के उपनिरीक्षक सुधीर राठी, उपनिरीक्षक मनोज कुमार, मुख्य आरक्षी विकास गौतम, सुनील कुमार, मुकेश कुमार, आरक्षी सतेन्द्र पाल तथा आरक्षी सचिन कुमार की टीम ने अंजाम दिया।