{"_id":"6368d0986cc46a27b21f3e66","slug":"foundation-day-of-scout-and-guide-in-rajbhawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थापना दिवस: राज्यपाल की सलाह, स्काउट और गाइड में विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थापना दिवस: राज्यपाल की सलाह, स्काउट और गाइड में विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाएं
Mon, 07 Nov 2022 03:02 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 07 Nov 2022 03:02 PM IST
सार
भारत स्काउट और गाइड के स्थापना दिवस पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बच्चों से मुलाकात की और इसमें विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने स्काउट गाइड से मुलाकात की।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की जनसंख्या को देखते हुए स्काउट और गाइड में विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाई जाए। स्काउट और गाइड संगठन अपने प्रशिक्षण में ऐसी गतिविधियां शामिल करें जिससे प्रतिभा संपन्न व्यक्तित्व का निर्माण हो और देश को सुदृढ़ नागरिक प्राप्त हों।
विज्ञापन
राज्यपाल ने ये बात सोमवार को राजभवन में भारत स्काउट एंड गाइड के स्थापना दिवस के अवसर पर कही। इस मौके पर संगठन के प्रादेशिक पदाधिकारियों ने राज्यपाल को गाइड स्कार्फ व बैज लगाने के साथ ही झण्डा भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर राज्यपाल ने संगठन के बच्चों को शैक्षिक भ्रमण कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि विविध स्थलों, अभ्यारणों पर बच्चों को ले जाएं। उन्हें भ्रमण स्थल की ऐतिहासिक और भौगोलिक व स्मरणीय तथ्यों की जानकारी भी दें।
विज्ञापन
इसके साथ ही राज्यपाल ने बच्चों को भ्रमण के बाद उनसे अनुभव लिखवाने का सुझाव भी दिया। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों में निरीक्षण की क्षमता का विकास होता है और वे आगे चलकर एक जिम्मेदार अधिकारी हो सकते हैं। उन्होंने बच्चों को जेल भ्रमण कराकर कानून और व्यवस्था की जानकारी कराने, देश की समस्याओं की जानकारी कराने को भी कहा।
विज्ञापन
राज्यपाल ने विविध स्कूलों से भेंट के लिए आए बच्चों से उनके स्काउट और गाइड पद स्तर, स्कूल और कक्षा की जानकारी भी ली। सबसे छोटी कक्षा से आई बुलबुल गाइड बालिका ने राज्यपाल को गाइड में गाया जाने वाला चरित्र निर्माण संबंधी गीत भी सुनाया। राज्यपाल ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत दानपात्र में संगठन को दान प्रदान किया। इस मौके पर भारत स्काउट और गाइड, उत्तर प्रदेश के प्रादेशिक मुख्यायुक्त डा0 प्रभात कुमार ने राज्यपाल को स्काउट और गाइड की विविध गतिविधियों, बच्चों के शिक्षणेत्तर ज्ञान संवर्द्धन की प्रतियोगिताओं, संगठन द्वारा टूर आयोजनों और सेवा कार्यों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि ये भारत का गैर राजनीतिक, गैर साम्प्रदायिक अनुशासनबद्ध तथा निर्धारित ड्रेस कोड में रहने वाला संगठन है। बैठक में भारत स्काउट और गाइड, उत्तर प्रदेश के प्रादेशिक आयुक्त स्काउट, प्रादेशिक आयुक्त गाइड, प्रादेशिक संगठन आयुक्त सहित अन्य पदाधिकारी, स्काउट व गाइड बालक, बालिकाएं व अन्य लोग उपस्थित थे।