{"_id":"a0433eeabe23a924d1795b24e801e3b4","slug":"foundation-ceremony-in-kalicharan-pg-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवधी संस्कृति ने हमेशा बढ़ाया आपसी सौहार्द्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवधी संस्कृति ने हमेशा बढ़ाया आपसी सौहार्द्र
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Fri, 04 Oct 2013 08:06 AM IST
विज्ञापन
हुकूमती सियासत ने सांप्रदायिकता के साथ दिलों की दूरियां बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
सांप्रदायिक ताकतें लगातार देश को खोखला करने में जुटी हुई हैं। यह विचार भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद लाल जी टंडन ने व्यक्त किए।
वह गुरुवार को चौक स्थित कालीचरण पीजी कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में छात्रों को संबोधित कर रहे थे।
कॉलेज इस वर्ष अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नवंबर में यहां विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
‘अवध का इतिहास एवं संस्कृति तथा बुद्धवाद व जैनवाद का विकास’ विषयक सेमिनार में सांसद लाल जी टंडन ने कहा कि रेजीडेंसी इस बात की गवाह है कि यहां गंगा-जमुनी तहजीब में पले-बढ़े लोगों ने एक साथ मिलकर अंग्रेजों पर हमला किया।