{"_id":"8624cb76e711c701d23b40bac89f8844","slug":"formula-one-race-in-buddh-international-circuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार के आगाज को बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट फिर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार के आगाज को बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट फिर तैयार
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
Updated Wed, 25 Sep 2013 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास (आईआईडीसी) आयुक्त आलोक रंजन ने वर्ष 2013 की फॉर्मूला-1 मोटर रेस के आयोजन को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 27 अक्टूबर तक होगा।
प्रतियोगिता की तैयारियों से जुड़े जेपी स्पोर्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए आईआईडीसी ने प्रतियोगिता को अंतरराष्ट्रीय महत्व के अनुरूप सफल बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
आईआईडीसी आयुक्त मंगलवार को यहां बुद्ध इंटरनेशलन सर्किट पर होने वाली प्रतियोगिता की तैयारी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने गृह विभाग, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेस-वे, औद्योगिक विकास प्राधिकरण व गौतमबुद्ध नगर के स्थानीय प्रशासन को अंतरराष्ट्रीय महत्व के इस आयोजन को सफलतापूर्वक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
रेसिंग संबंधी तैयारियों और सुरक्षा संबंधी बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की।
बैठक में प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास एसपी सिंह, डीएम गौतमबुद्ध नगर रविकांत सिंह, सूचना निदेशक प्रभात मित्तल, एडीजी अरुण कुमार, जेपी स्पोर्ट्स इंटरनेशनल के प्रतिनिधि कमल धवन आदि उपस्थित रहे।
चार सर्किल में बंटेगा बुद्ध सर्किट
आईआईडीसी ने आयोजन की सुरक्षा के लिए बुद्ध अंतरराष्ट्रीय सर्किट को चार भागों में बांटने का निर्देश दिया।
यह ट्रैक एरिया, दर्शक एरिया, पैडाक व सर्किट के बाहरी हिस्सों में बंटेगा। उन्होंने गृह विभाग को सुरक्षा के लिए आवश्यक पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया।
65 हजार से ज्यादा दर्शक लेंगे आनंद
जेपी ग्रुप के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट कमर अहमद ने यहां बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम में करीब 65 हजार दर्शकों के आने की उम्मीद है। 65 हजार 514 सीटों के लिए टिकट बेंचे जाएंगे।
आईआईडीसी ने 25 हजार वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था के साथ यमुना एक्सप्रेस-वे पर 15 किमी. लंबा एंट्री रैम बनवाने के लिए 15 अक्टूबर तक का समय दिया।
सर्किट के पास 19 हजार 439 कार और दो हजार बाइक की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। कार से करीब 42 हजार 878 दर्शकों के आने का अनुमान है।
100 प्री-बुक्ड चार्टर्ड बसों की होगी व्यवस्था
दर्शकों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए बीआईसी बस सेवा के तहत नोएडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से 100 प्री-बुक्ड चार्टर्ड बस की व्यवस्था रहेगी।
दर्शकों की सुविधा के लिए बाह्य सर्किट और आंतरिक सर्कुलर सटल बस सेवा की व्यवस्था की गई है। यह शटल बस सेवा बस माल नार्थ से बस माल ईस्ट के बीच चलेगी।