फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Forms for fifteen thousand teachers recruitment.

15 हजार शिक्षक भर्ती: जानें, कब तक भरे जाएंगे फॉर्म?

Wed, 10 Dec 2014 03:12 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 10 Dec 2014 03:12 AM IST
विज्ञापन
Forms for fifteen thousand teachers recruitment.

प्राइमरी स्कूलों में 15 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के संबंध में पूर्व में जारी कार्यक्रम में फेरबदल कर दिया गया है। संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक जिलेवार विज्ञापन प्रकाशित कराने की तिथि पूर्व की तरह 13 दिसंबर ही रहेगी, लेकिन ऑनलाइन आवेदन अब 5 मार्च 2015 तक किए जा सकेंगे।

विज्ञापन


पहले आवेदन की अंतिम तिथि 10 जनवरी रखी गई थी। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने मंगलवार को संशोधित शासनादेश जारी कर दिया है। जानकारों की माने तो कार्यक्रम में संशोधन बीटीसी-2012 के प्रशिक्षितों को चयन प्रक्रिया में शामिल करने के लिए किया गया है।
विज्ञापन


सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने 29 नवंबर को प्राइमरी स्कूलों में 15 हजार सहायक अध्यापक भर्ती संबंधी कार्यक्रम जारी किया था। इसमें 13 दिसंबर को विज्ञापन प्रकाशित कराते हुए आवेदन लेने की अंतिम तिथि 10 जनवरी रखी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों ने इसलिए की आवेदन तारीख बढ़ाने की मांग

Forms for fifteen thousand teachers recruitment.

सूत्रों का कहना है कि इस बीच बीटीसी 2012 के प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी से गुहार लगाते हुए आवेदन लेने की अंतिम तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया।

उनका कहना है कि जनवरी 2015 तक उनका परीक्षा परिणाम आ जाएगा और तब तक आवेदन लेने की अंतिम तिथि समाप्त हो जाएगी, इसके चलते वे इसमें इस चयन प्रक्रिया में शामिल होने से वंचित हो जाएंगे। इसके आधार पर ही भर्ती के लिए आवेदन लेने संबंधी कार्यक्रम में फेरबदल किया है।

शिक्षक भर्ती में संशोधित कार्यक्रम
= जिलेवार विज्ञापन--13 दिसंबर
= ऑनलाइन पंजीकरण व आवेदन--24 दिसंबर
= पंजीकरण की अंतिम तिथि--6 फरवरी

= शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि--10 फरवरी
= आवेदन की अंतिम तिथि--5 मार्च
= गलती ठीक कर सकेंगे--6 से 10 मार्च
= काउंसलिंग--20 मार्च के बाद

जानें, कितना होगा आवेदन शुल्क

Forms for fifteen thousand teachers recruitment.

सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने 15 हजार सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन शुल्क तय करते हुए शासनादेश जारी कर दिया है। अभ्यर्थी मनचाहे जिलों में आवेदन कर सकेंगे और उन्हें केवल एक जिले में आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

सामान्य व पिछड़े वर्ग से 500 व अनुसूचित जाति, जनजाति के अभ्यर्थियों से 200 रुपये आवेदन शुल्क लिया जाएगा। निशक्तों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। इसके अलावा बैंकों से ई-चालान बनाने पर लगने वाले 30 रुपये शुल्क को भी कम कराने पर बातचीत चल रही है।

बीटीसी 2011 वालों ने जताई नाराजगी

Forms for fifteen thousand teachers recruitment.

बीटीसी 2011 बैच से प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों ने भर्ती कार्यक्रम में संशोधन किए जाने पर नाराजगी जताई है। बीटीसी 2011 बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के प्रेम वर्मा ने कहा है कि पहले एक माह में भर्ती प्रक्रिया पूरी होनी थी, लेकिन कार्यक्रम में संशोधन कर दिया गया है।

इससे प्रशिक्षितों में नाराजगी व्याप्त है। उन्होंने कहा है कि सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता को अपने पहले पर विचार करते हुए पूर्व में जारी आदेश के आधार पर ही एक माह में भर्ती प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed