{"_id":"6a82248690c842475d0642b6","slug":"former-vice-chancellor-of-language-university-defrauded-of-211-crore-under-the-pretext-of-a-flat-purchase-lucknow-news-c-13-lko1070-1877560-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फ्लैट खरीद के नाम पर भाषा विवि के पूर्व कुलपति से 2.11 करोड़ की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फ्लैट खरीद के नाम पर भाषा विवि के पूर्व कुलपति से 2.11 करोड़ की ठगी
Mon, 17 Aug 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि के पूर्व कुलपति प्रो. माहरुख मिर्जा ने श्री बालाजी कंस्ट्रक्शन की यूनिट न्यू कॉन बिल्डवेल प्रा. लि व पांच बैंकों पर 2.11 करोड़ की ठगी का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
पूर्व कुलपति प्रो. माहरुख मिर्जा ने बताया कि 2023 में उन्हें फ्लैट खरीदना था। इस सिलसिले में उनका संपर्क न्यू कॉन बिल्डवेल प्रा. लि के निदेशक नटवर गोयल व उसके बेटे हिमांशु से हुआ था। दोनों ने उन्हें कैसरबाग के लालबाग स्थित सिने ग्रैंड अपार्टमेंट में फ्लैट संख्या 103 और 104 दिखाया था। एक की कीमत 52.50 लाख और दूसरे की 55 लाख रुपये थी। पूर्व कुलपति ने बताया कि आरोपियों ने 14 दिसंबर 2023 को उनके नाम पर 94.30 लाख का लोन ले कर पूरी रकम हड़प ली। फ्लैट भी नहीं बेचे।
1.17 करोड़ का अलग से लिया लोन
आरोपियों ने इसके अलावा पांच बैंकों के अधिकारियों की मिलीभगत से उनके नाम पर दस्तावेजों के जरिये 1.17 करोड़ रुपये का होम लोन भी ले लिया। आठ जून 2025 को उन्हें बैंकों से नोटिस मिली। बैंकों ने 13 जून को उनके फ्लैट पर कानूनी कार्रवाई का नोटिस चस्पा कर दिया। इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी मिश्र ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर नटवर, हिमांशु गोयल व अन्य बैंकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की विवेचना की जा रही है।