फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former Union minister Smriti Irani in Amethi.

UP: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति का अमेठी में ढोल-नगाड़ों से स्वागत, मंदिरों में पूजा-पाठ कर की ये प्रार्थना

Mon, 29 Sep 2025 06:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Mon, 29 Sep 2025 06:35 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को अमेठी पहुंचीं जहां उनका ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने नवरात्र पर विशेष पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन
Former Union minister Smriti Irani in Amethi.
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अहोरवा भवानी मंदिर, कालिकन धाम और दुर्गन भवानी धाम में विधिविधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी मां के चरणों में आशीर्वाद लिया है। अमेठी के प्रत्येक परिवार की खुशहाली, राष्ट्र की उन्नति और हर नागरिक की सुरक्षा व स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि यहां कि उपलब्धियां बढ़ें और देश की अर्थव्यवस्था सशक्त बने, यही मेरी मां से कामना है।

विज्ञापन


लखनऊ से सड़क मार्ग से जिले में प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं की भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया। इन्हौना चौराहे पर मंडल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव और जिला पंचायत सदस्य कौशलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। ढोल-नगाड़ों के बीच माला पहनाकर स्मृति ईरानी का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - छुट्टी के दिन भी दौड़े कर्मचारी...घर पहुंचकर दिया बिजली कनेक्शन, जानें मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आई लव मोहम्मद पर ईदगाह के इमाम ने दिया बयान, बोले - तहजीब और शालीनता से पैगंबर से मोहब्बत जाहिर करें


इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का हालचाल पूछा और उनका उत्साह बढ़ाया। इसके बाद उनका काफिला मां अहोरवा भवानी धाम पहुंचा। यहां प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य राज्यमंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।

मंदिर में उन्होंने पुष्प, फल, मिष्ठान और अक्षत अर्पित कर मां की आरती उतारी और अमेठी के शुभ व मंगलमय की प्रार्थना की। अहोरवा भवानी मंदिर से निकलने के बाद स्मृति ईरानी मुसाफिरखाना होते हुए कालिकन धाम पहुंचीं और वहां दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद दुर्गन भवानी धाम में भी पूजा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed