फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former SP MLA filed application to end the case

Lucknow News: पूर्व सपा विधायक ने केस समाप्त करने के लिए दी अर्जी

Fri, 22 Sep 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 22 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Former SP MLA filed application to end the case
सुल्तानपुर। सड़क दुर्घटना में छात्रा की मौत के बाद प्रदर्शन करने के मामले में बृहस्पतिवार को कादीपुर के पूर्व सपा विधायक रामचंदर चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा और आठ अन्य आरोपियों ने केस समाप्त करने के लिए दोबारा अर्जी दी है। इसी मामले में एक आरोपी के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट को कोर्ट ने निरस्त कर दिया है। एमपी-एमएलए की विशेष अदालत की एडीजे एकता वर्मा ने अर्जी पर सुनवाई के लिए 29 सितंबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन



कादीपुर के संत तुलसीदास डिग्री कॉलेज के पास 17 दिसंबर 2002 को छात्रा पूनम श्रीवास्तव की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इससे नाराज लोगों ने सड़क जामकर प्रदर्शन किया था। आरोप है कि लोगों ने कोतवाली पर पथराव भी किया था। कई पुलिस कर्मियों को चोट आई थी।
विज्ञापन



तत्कालीन कोतवाल शिवराज सिंह ने कादीपुर के पूर्व सपा विधायक रामचंदर चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा समेत 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शासन ने इस मुकदमे को वापस लेने का निर्णय लिया था। इसके लिए अभियोजन अधिकारी की ओर से अर्जी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



24 मार्च 2023 को कोर्ट ने मुकदमा वापस लेने के लिए दी गई अर्जी खारिज कर दी थी। इसे पूर्व विधायक व अन्य आरोपियों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने बुधवार को ट्रायल कोर्ट के अर्जी खारिज करने के आदेश को रद्द कर दिया था।


बृहस्पतिवार को पूर्व सपा विधायक रामचंदर चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व आठ अन्य आरोपियों की ओर से अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने हाईकोर्ट के आदेश की प्रति के साथ दोबारा अर्जी देकर केस समाप्त करने की मांग की है। इस पर 29 सितंबर को सुनवाई होगी।



उधर, इसी मामले में आरोपी हरि सहाय मिश्र के अधिवक्ता रवि शुक्ल की ओर से गैर जमानती वारंट निरस्त करने के लिए दी गई अर्जी कोर्ट ने स्वीकार कर वारंंट निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed