फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former SP councillor was stealing electricity in his apartment

Lucknow News: सपा का पूर्व पार्षद करा रहा था अपार्टमेंट में बिजली चोरी

Sun, 18 May 2025 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Former SP councillor was stealing electricity in his apartment
सपा का पूर्व पार्षद करा रहा था अपार्टमेंट में बिजली चोरी
लखनऊ। पावर कॉरपोरेशन की ओर से चलाए जा रहे बिजली चोरी विरोधी अभियान के दौरान रकाबगंज में एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। यहां सपा के पूर्व पार्षद आदिल अहमद को पांच मंजिला अपार्टमेंट में बिजली चोरी कराते हुए पकड़ा गया। जांच टीम ने पाया कि 14 फ्लैटों को अवैध रूप से बिजली आपूर्ति की जा रही थी।
विज्ञापन


हालांकि रिपोर्ट में महज 15 किलोवाट की चोरी दिखाई गई है, लेकिन अधिकारियों का अनुमान है कि करीब 70 किलोवाट बिजली अवैध रूप से उपयोग की जा रही थी।

ऐशबाग के एक्सईएन एसके साहू ने दावा किया कि जांच के दौरान आदिल अहमद और उनके समर्थकों ने विभागीय अधिकारियों का घेराव कर लिया, जिससे विस्तृत जांच बाधित हुई। अपार्टमेंट की दोबारा जांच कराई जाएगी। फिर अंतिम जुर्माना तय किया जाएगा। अपार्टमेंट की बिजली काट दी गई है, और आदिल अहमद समेत वहां रहने वाले सभी फ्लैट मालिकों को 10 लाख रुपये के जुर्माने का नोटिस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


बिजली विभाग के कर्मचारी भी संदेह के घेरे में

इस मामले में नया मोड़ तब आया जब अपार्टमेंट के निवासियों ने बताया कि उन्होंने चार साल पहले फ्लैट आदिल अहमद से खरीदे थे और हर महीने 2000 रुपये देकर वही आपूर्ति कराते थे। इससे संदेह और गहराया कि बिजली विभाग के कुछ कर्मचारी भी इस घोटाले में शामिल हो सकते हैं, क्योंकि यह राशि नियमित रूप से वसूली जा रही थी। सूत्रों के मुताबिक, ऐशबाग के पूर्व एसडीओ, जेई और संविदा कर्मी भी इस चोरी में लिप्त पाए गए हैं। बिजली चोरी का मामला उजागर होने के बाद एक संविदा कर्मचारी ने पूरी रात मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों ने समय रहते कार्रवाई कर दी। बिजली चोरी पकड़ने का श्रेय एसडीओ योगेंद्र कुमार यादव और उनकी टीम को दिया गया है, हालांकि जेई संजय मिश्रा जांच टीम में शामिल नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed