{"_id":"660bc43dbeb6042030003bd0","slug":"former-samajwadi-party-mla-ujjwal-raman-singh-joins-congress-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Election: सपा के पूर्व विधायक उज्ज्वल रमण कांग्रेस में हुए शामिल, प्रयागराज से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Election: सपा के पूर्व विधायक उज्ज्वल रमण कांग्रेस में हुए शामिल, प्रयागराज से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
Tue, 02 Apr 2024 02:31 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 02 Apr 2024 02:31 PM IST
सार
सपा के पूर्व विधायक उज्ज्वल रमण सिंह मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। वो प्रयागराज से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने इसकी तस्दीक की है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा के पूर्व विधायक उज्जवल रमण सिंह ने मंगलवार दोपहर कांग्रेस की सदस्यता ले ली। वह प्रयागराज लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उन्हें सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि प्रयागराज नेहरू परिवार का गृह क्षेत्र रहा है। वहां से उज्जल रमण का आना पार्टी के लिए अहम है। उनके आने से पार्टी को ताकत मिलेगी। वह सपा में लंबे समय तक रहे। वह लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अमेठी : राजीव गांधी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए सोनिया व राहुल, लगातार चार बार दर्ज की थी जीत
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: कांग्रेस के बुलावे पर नहीं पहुंचे अखिलेश, पूरी सपा ने बनाई दूरी, क्या दोनों दलों के बीच अभी भी है कुछ फांस?
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उज्जवल रमण के आने से पार्टी को ताकत मिली है। उनके साथ मिलने से पूरे प्रदेश में दमदारी से चुनाव लड़ा जाएगा। आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि गठबंधन के तहत प्रयागराज में नई इबारत लिखी जाएगी।
राहुल और अखिलेश के आशीर्वाद से प्रयागराज सीट जीतेंगे
उज्जवल रमण ने कहा कि संविधान खतरे में है। जनतंत्र खतरे में है। भाजपा का विरोध करने के लिए हम सभी एकजुट हैं। दोनों दलों के नेताओं का विश्वास मिला। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमति के आधार पर प्रयागराज लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरने जा रहे हैं।। कोशिश होगी कि प्रयागराज सीट उनकी झोली में डाल सकूं।