फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former Samajwadi Party MLA Ujjwal Raman Singh joins Congress.

Loksabha Election: सपा के पूर्व विधायक उज्ज्वल रमण कांग्रेस में हुए शामिल, प्रयागराज से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Tue, 02 Apr 2024 02:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 02 Apr 2024 02:31 PM IST
सार

सपा के पूर्व विधायक उज्ज्वल रमण सिंह मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। वो प्रयागराज से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने इसकी तस्दीक की है।

विज्ञापन
Former Samajwadi Party MLA Ujjwal Raman Singh joins Congress.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के पूर्व विधायक उज्जवल रमण सिंह ने मंगलवार दोपहर कांग्रेस की सदस्यता ले ली। वह प्रयागराज लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उन्हें सदस्यता दिलाई।

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि  प्रयागराज नेहरू परिवार का गृह क्षेत्र रहा है। वहां से उज्जल रमण का आना पार्टी के लिए अहम है। उनके आने से पार्टी को ताकत मिलेगी। वह सपा में लंबे समय तक रहे। वह लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमेठी : राजीव गांधी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए सोनिया व राहुल, लगातार चार बार दर्ज की थी जीत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: कांग्रेस के बुलावे पर नहीं पहुंचे अखिलेश, पूरी सपा ने बनाई दूरी, क्या दोनों दलों के बीच अभी भी है कुछ फांस?


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उज्जवल रमण के आने से पार्टी को ताकत मिली है। उनके साथ मिलने से पूरे प्रदेश में दमदारी से चुनाव लड़ा जाएगा। आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि गठबंधन के तहत प्रयागराज में नई इबारत लिखी जाएगी।

राहुल और अखिलेश के आशीर्वाद से प्रयागराज सीट जीतेंगे
उज्जवल रमण ने कहा कि संविधान खतरे में है। जनतंत्र खतरे में है। भाजपा का विरोध करने के लिए हम सभी एकजुट हैं। दोनों दलों के नेताओं का विश्वास मिला। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमति के आधार पर प्रयागराज लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरने जा रहे हैं।। कोशिश होगी कि प्रयागराज सीट उनकी झोली में डाल सकूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed