फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former pradhan attacked in Deeh thana in Raebareli.

Raebareli: सरिया व लाठी-डंडों हमला कर पूर्व प्रधान का सिर फोड़ा, दोनों हाथ तोड़ दिए, हालत गंभीर

Thu, 08 Aug 2024 12:26 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 08 Aug 2024 12:26 AM IST
सार

भट्ठे से घर लौटते समय हमलावरों ने पूर्व प्रधान पर सरिया व लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया। वर्तमान प्रधान समेत पांच पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Former pradhan attacked in Deeh thana in Raebareli.
घाायल हुए पूर्व प्रधान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात वर्तमान प्रधान ने साथियों के साथ पूर्व प्रधान एवं भट्ठा व्यवसायी पर सरिया-लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इस दौरान हमलावरों ने पूर्व प्रधान का सिर फोड़ दिया। साथ ही दोनों हाथ तोड़ दिए। घटना की जानकारी पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। प्रधानी चुनाव की रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है। घायल पूर्व प्रधान को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


डीह थाना क्षेत्र के गोंदवारा गांव निवासी पूर्व प्रधान हंस कुमार चौरसिया (35) का गांव के बाहर भट्ठा है। रात करीब 9.30 बजे भट्ठे से बाइक से घर लौट रहे थे। हंस कुमार जैसे ही भट्ठा से नहर मोड़ के पास पहुंचे, वैसे पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने सरिया व लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। परिजनों की मानें तो हमले में पूर्व प्रधान के सिर में गंभीर चोट के निशान हैं। साथ ही दोनों हाथ टूट गए हैं। पूर्व प्रधान को मरा समझकर हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


जानकारी पर परिजनों ने घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत चिंताजनक होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि प्रधानी की रंजिश के चलते वर्तमान प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच काफी समय से तनातनी चल रही थी। इसी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला किया गया। घायल के भाई कृष्ण कुमार चौरसिया की तहरीर पर पुलिस ने गोंदवारा ग्राम पंचायत के प्रधान एवं दीना का पुरवा निवासी सुनील कुमार, उसके भाई नीरज और गांव के ही रहने वाले नीरज पुत्र पुत्ती पासी, सागर, बृजेश मौर्य उर्फ रामू के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों में आक्रोश, गांव में दिखा तनाव
पूर्व प्रधान पर हुए जानलेवा हमले से लोगों में आक्रोश है। इस वजह से गांव में तनाव दिख रहा है। लोगों में नाराजगी है कि हमले के बाद भी पुलिस की तरफ से कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। जल्द आरोपियों की धरपकड़ नहीं हुई तो पुलिस के खिलाफ धरना दिया जाएगा। पुलिस का दावा है कि हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


सीओ ने दर्ज किए बयान, बोले होगी कार्रवाई
सीओ सलोन प्रदीप कुमार ने पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल पहुंचकर घायल पूर्व प्रधान के बयान दर्ज किए। घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि पूर्व प्रधान के हमले के मामले में केस दर्ज करा दिया गया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पीडि़त परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed