{"_id":"61d52e2a8c223a11411452cf","slug":"former-nagar-panchayat-chief-firoz-pappu-murdered-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान अध्यक्ष के पति फिरोज पप्पू की धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर: तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान अध्यक्ष के पति फिरोज पप्पू की धारदार हथियार से हत्या
Wed, 05 Jan 2022 12:25 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:25 PM IST
सार
बलरामपुर के तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष की मंगलवार देर रात धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
फिरोज पप्पू।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष तथा वर्तमान अध्यक्ष के पति फिरोज पप्पू की बदमाशों ने मंगलवार देर रात धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
घटना की पुष्टि करते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना तुलसीपुर अवधेश राज ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11:00 बजे तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू की कुछ लोगों ने नगर स्थित उनके आवास के पास धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस पूर्व चेयरमैन का शव कब्जे में लेकर सीएचसी तुलसीपुर ले आई है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। विदित हो कि वर्तमान समय में फिरोज पप्पू की पत्नी कहकशां फिरोज तुलसीपुर नगर पंचायत की अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
उनकी हत्या से नगर में अफरा-तफरी का माहौल है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है मामले की छानबीन की जा रही है।