{"_id":"5c7e07aebdec2213fb2cb15c","slug":"former-mp-of-bsp-kaiser-jahan-with-many-leaders-joins-congress","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में कांग्रेस को मिल रही मजबूती, बसपा की पूर्व सांसद कैसर जहां समेत कई नेता बने कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में कांग्रेस को मिल रही मजबूती, बसपा की पूर्व सांसद कैसर जहां समेत कई नेता बने कांग्रेसी
Tue, 05 Mar 2019 10:52 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 05 Mar 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस में शामिल हुए ये नेता।
- फोटो : amar ujala
सीतापुर से बसपा की पूर्व सांसद कैसर जहां और उनके पति जसमीर अंसारी कांग्रेस में शामिल हो गए। जसमीर लहरपुर से बसपा के टिकट पर कई बार विधायक रहे हैं और वर्तमान में लहरपुर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि कांग्रेस ही सामाजिक समानता व भाईचारा स्थापित कर सकती है। इसलिए अन्य दलों के संवेदनशील नेता कांग्रेस की ओर रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर कैसर जहां, जसमीर अंसारी और अफजाल हुसैन अंसारी अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए। इससे पहले कैसर जहां और जसमीर नई दिल्ली में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मिल चुके थे। इनके अलावा लखनऊ निवासी सेवानिवृत्त आईपीएस आफताब अहमद खान, चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार और अधिवक्ता मो. फारुख खान ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली।
विज्ञापन
Trending Videos
ये भी कांग्रेस में हुए शामिल
सीतापुर के पूर्व बसपा प्रत्याशी अशफाक खां, जिला पंचायत सदस्य शाकिर, सभासद रिजवान, लहरपुर नगरपालिका से सभासद अब्दुल मतीन राणा, अब्दुल मोबीन और मो. अब्दुल फारुख भी कांग्रेस में शामिल हुए।