फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former MLA Vinay Shankar Tiwari arrested by ED.

UP: पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी को ईडी ने किया गिरफ्तार, कंपनी का निदेशक भी हुआ गिरफ्तार

Mon, 07 Apr 2025 09:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 07 Apr 2025 09:36 PM IST
सार

बैंकों से धोखाधड़ी के मामले में ईडी ने सपा के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। टीम ने सुबह ही उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। 

विज्ञापन
Former MLA Vinay Shankar Tiwari arrested by ED.
पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्व मंत्री स्व. हरिशंकर तिवारी के बेटे और सपा के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथी ही उनकी कंपनी गंगोत्री इंटरप्राइजेज का निदेशक अजीत पांडेय भी गिरफ्तार कर लिया गया है। ईडी ने सोमवार सुबह ही उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। 

विज्ञापन


इसके पहले प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने पूर्व विधायक के गोरखपुर, लखनऊ, नोएडा और मुंबई के ठिकानों सहित देश में करीब दस जगहों पर एक साथ रेड डाली थी। सोमवार की सुबह हुई इस कार्रवाई को एक साथ अंजाम दिया गया। सूत्रों के अनुसार ईडी ने उनके खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली थी। जल्द ही उसे कोर्ट में पेश किया जाना है।
विज्ञापन


ईडी की जांच में सामने आया था कि मेसर्स गंगोत्री एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने अपने प्रमोटरों, निदेशकों, गारंटरों के साथ मिलकर बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले सात बैंकों के कंसोर्टियम से 1129.44 करोड़ रुपये की क्रेडिट सुविधाओं का लाभ लिया था। बाद में इस रकम को उन्होंने अन्य कंपनियों में डायवर्ट कर दिया और बैंकों की रकम को वापस नहीं किया। इससे बैंकों के कंसोर्टियम को करीब 754.24 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब्त की जा चुकी है 72 करोड़ की संपत्ति
पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी की 72.08 करोड़ रुपये की संपत्तियों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नवंबर 2023 में जब्त कर दिया था। ईडी ने यह कार्रवाई विनय तिवारी की कंपनी गंगोत्री इंटरप्राइजेस लिमिटेड द्वारा बैंकों के कंसोर्टियम का करीब 1129.44 करोड़ रुपये हड़पने के मामले में की थी। बैंकों की शिकायत पर सीबीआई मुख्यालय ने केस दर्ज किया था, जिसके बाद ईडी ने भी विनय तिवारी समेत कंपनी के समस्त निदेशक, प्रमोटर और गारंटर के खिलाफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। 2023 में ही राजधानी स्थित ईडी के जोनल कार्यालय ने विनय तिवारी की गोरखपुर, महराजगंज और लखनऊ स्थित कुल 27 संपत्तियों को जब्त किया था, जिनमें कृषि योग्य भूमि, व्यवसायिक कांप्लेक्स, आवासीय परिसर, आवासीय भूखंड आदि शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed