{"_id":"67cb719f47cc07beab321848dba8f97d","slug":"former-mla-of-sp-get-threatened","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के पूर्व विधायक को बम से उड़ाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के पूर्व विधायक को बम से उड़ाने की धमकी
विवेक त्रिपाठी/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 23 May 2014 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निघासन में हुए सोनम हत्याकांड में पीड़ित को न्याय दिलाने वाले पूर्व विधायक को मिल रही हैं धमकियां।
विज्ञापन
लखीमपुर के निघासन श्रीनगर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक व सपा के प्रदेश सचिव हाजी आरए उस्मानी को किसी ने बम से उड़ाने की धमकी दी है।
उन्होंने हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। हाजी ने बताया कि 20 मई को वह दारुलशफा स्थित आवास पर सो रहे थे।
करीब पौने एक बजे उनके मोबाइल नंबर पर +2379335326 नंबर से एक कॉल आई। बकौल पूर्व विधायक, कॉल रिसीव करते ही दूसरी तरफ से धमकियां मिलनी शुरू हो गईं।
कुछ पूछने की कोशिश करने पर फोन करने वाले ने बम से उड़ाने की धमकी देते कहते हुए कॉल डिसकनेक्ट कर दी।
विधायक का कहना है कि निघासन में हुए सोनम हत्याकांड में पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी थी।
इसके बाद से उन्हें कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। कुछ माह पूर्व दिल्ली में थे, तब भी धमकी मिली थी।
इससे पूर्व जब वह विधायक थे और सदन के भीतर चर्चा में शामिल थे, तब किसी ने फोन पर धमकाया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया था।
पूर्व विधायक इस बार निघासन श्रीनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय कुमार के मुकाबले दूसरे स्थान पर रहे थे। अजय के संसद में जाने के बाद से सीट खाली पड़ी है।
उधर, विधायक के समर्थकों का कहना है कि इस सीट पर विधायक के जीतने की संभावना है इसलिए जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।