फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former MLA of Samajwadi party passed away.

Sitapur: सीतापुर के बिसवां से पूर्व विधायक रामपाल यादव का निधन, दो बार रहे एमएलए

Tue, 29 Aug 2023 09:13 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 29 Aug 2023 09:13 AM IST
सार

सीतापुर के बिसवां से विधायक रहे रामपाल यादव का निधन हो गया। वह 58 साल के थे। वह दो बार विधायक रह चुके थे।

विज्ञापन
Former MLA of Samajwadi party passed away.
रामपाल यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर जिले की बिसवां विधानसभा से विधायक रहे रामपाल यादव (58) का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे रहे। देर रात मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनते ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उनके घर पहुँचने लगे हैं।

विज्ञापन


पूर्व विधायक रामपाल यादव वर्ष 2002 और 2012 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए थे। पूर्व विधायक रामपाल यादव ने समाजवादी पार्टी से ही अपनी राजनीतिक पारी शुरू की थी। वर्ष 2002 में उन्होंने बिसवां विधानसभा से चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा 2024: वाराणसी के अलावा इन दो सीटों से लड़ सकती हैं प्रियंका, राहुल और सोनिया को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस!
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश के बैंकों में 4580 करोड़ की लावारिस रकम, कोई दावेदार नहीं, सरकारी खातों में भी जमा अरबों रुपए


विधायक बनने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव से उनकी नजदीकियां बढ़ गई थीं। अखिलेश यादव की नेतृत्व वाली सरकार में रामपाल यादव का काफी रुतबा माना जाता था। हालांकि अखिलेश और शिवपाल के रिश्तों में जब दरार पड़ना शुरू हुई तो रामपाल यादव ने  बीजेपी का दामन थाम लिया।

कुछ माह पूर्व ही वह एक बार फिर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत अन्य राजनीतिक हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed