फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   former mla dileep verma attacked tehseeldaar in bahraich.

भाजपा विधायक के पति ने तहसीलदार को जड़ा थप्पड़, जमकर बवाल, सड़क पर लेट किया हंगामा

Fri, 16 Nov 2018 03:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Updated Fri, 16 Nov 2018 03:34 PM IST
विज्ञापन
former mla dileep verma attacked tehseeldaar in bahraich.
कोतवाली के सामने सड़क पर लेटे पूर्व विधायक। - फोटो : amar ujala

बहराइच के नानपारा से भाजपा विधायक माधुरी वर्मा के पति पूर्व विधायक दिलीप वर्मा ने एक तहसीलदार पर हमला करते हुए उसे थप्पड़ जड़ दिया। जिससे तहसील के कर्मचारी आंदोलित हो उठे और हंगामा कर दिया। डीएम ने मामले को संज्ञान लेते हुए पूर्व विधायक के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दे दिया। जिस पर पूर्व विधायक ने अपने बचाव में तहसीलदार पर रिवाल्वर तानकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पूर्व विधायक ने समर्थकों के साथ कोतवाली के सामने लेटकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान सीओ से भी पूर्व विधायक की कहासुनी हुई। दरअसल, नानपारा की भाजपा विधायक माधुरी वर्मा के पति दिलीप वर्मा शुक्रवार सुबह 11:30 बजे नानपारा तहसील पहुंचे। इस दौरान तहसीलदार मधुसूदन आर्य उपजिलाधिकारी के वाहन से उतरकर अपने कमरे में पहुंचे। तभी पूर्व विधायक ने एसडीएम के वाहन से तहसीलदार के चलने पर सवाल उठाया। तहसीलदार ने भी अपनी कार खराब होने का हवाला देते हुए पूर्व विधायक को जवाब दिया। इसी दौरान कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने तहसीलदार पर थप्पड़ों की बौछार कर दी। तहसीलदार की चीख पुकार पर कर्मचारी दौड़े। तभी पूर्व विधायक समर्थकों के साथ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए बाहर निकल गए। तहसीलदार की पिटाई से अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी को मामले से अवगत कराने के बाद तहसीलदार तत्काल जिला मुख्यालय पहुंचे और उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। जिस पर डीएम ने विधायक के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया।

उधर, पूर्व विधायक भी घटना के एक घंटे बाद कोतवाली नानपारा पहुंच गए। उन्होंने तहसीलदार मधुसूदन पर अपने चैंबर में लाइसेंसी रिवाल्वर तानकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया और कोतवाली में ही जमीन पर धरने पर बैठ गए।

पूर्व विधायक ने सीओ के साथ भी किया अपशब्दों का प्रयोग

मौके पर पहुंचे सीओ वीपी सिंह ने पूर्व विधायक को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान तीखी नोंकझोंक हुई। सीओ का कहना है कि पूर्व विधायक ने अपशब्दों का भी प्रयोग किया। इसके बाद पूर्व विधायक कोतवाली से निकलकर बाहर मुख्य सड़क पर पहुंच कर लेट गए। समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। आसपास की दुकानें भी बंद करा दी गई। नानपारा में बवाल बढ़ने की आशंका को देखते हुए पीएसी तथा आठ थानों की पुलिस रवाना की गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed