फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former minister Pawan Pandey accused Shivpal Yadav for taking commission

अखिलेश यादव के करीबी नेता पवन पांडेय ने कहा, प्रदेश के सबसे बड़े कमीशनबाज थे शिवपाल

Wed, 19 Sep 2018 09:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फैजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फैजाबाद Updated Wed, 19 Sep 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
Former minister Pawan Pandey accused Shivpal Yadav for taking commission
फैजाबाद में पत्रकार वार्ता करते पूर्व वन राज्यमंत्री तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय। - फोटो : amar ujala
समाजवादी सेकुलर मोर्चा बनाने वाले शिवपाल यादव पर अब सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी पूर्व वन राज्यमंत्री तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय ने मंगलवार को प्रदेश का सबसे बड़ा कमीशनबाज मंत्री होने का आरोप जड़ा है। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि लोक निर्माण व सिंचाई समेत दर्जनों विभाग के मालिक रहे शिवपाल यादव के लिए कमीशन वसूली का काम उनके प्रमुख सचिव से लेकर एक्सईएन करते थे। बड़े ठेकेदारों व कारोबारियों के धंधे में उनका शेयर था।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि दो दिन पहले यहां आए पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने पवन पांडेय पर अयोध्या के विकास के नाम पर कमीशन खाने के आरोप लगाया था। दो दिन बाद जवाब में सिविल लाइंस स्थित एक होटल में मंगलवार को पत्रकारों को बुलाकर पवन पांडेय ने आरोप लगाया कि प्रदेश के कई बड़े कारोबारियों से शिवपाल यादव के संबंध हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा से हाथ मिलाकर उन्होंने अखिलेश यादव को कमजोर करने के लिए नया मोर्चा बनाया है। कहा कि शिवपाल झूठ बोल रहे हैं कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने उन्हें मोर्चा बनाने को कहा है क्योंकि नेताजी ने समाजवादी पार्टी को खून-पसीने से खड़ा किया है। कहा कि अयोध्या का जितना विकास मेरा संकल्प था, उसे शत-प्रतिशत पूर्ण कराने में शिवपाल यादव बाधक बनते रहे। 

पवन जैसे नेता समाजवाद के के आंतरिक शत्रु : सेकुलर मोर्चा

Former minister Pawan Pandey accused Shivpal Yadav for taking commission
अखिलेश यादव और शिवपाल यादव (फाइल) - फोटो : amar ujala
वहीं, समाजवादी सेकुलर मोर्चा के प्रवक्ता दीपक मिश्र ने कहा कि मोर्चे को मिल रहे व्यापक जनसमर्थन से विपक्षी दलों में बौखलाहट है। सपा का शीर्ष नेतृत्व तो संयोजक शिवपाल सिंह यादव की छवि को लगातार धूमिल करने की कोशिश कर रहा है जबकि, सच्चाई यह है कि शिवपाल यादव के प्रयासों से राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा को रोकने के लिए महागठबंधन बना था। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, पूर्व सांसद शरद यादव, राजद नेता लालू यादव और रालोद नेता अजित सिंह जैसे लोगों ने भी सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को अपना अध्यक्ष मान लिया था। 

दीपक मिश्र ने कहा कि यादव सिंह मामले में किसने खुद की गर्दन बचाने के लिए भाजपा के एजेंट के रूप में समाजवादियों के बढ़ते कदमों को रोका। सपा वाले अगर बंगले, टोटी और होटलों की बात न करें तो बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त हो चुके फैजाबाद के स्थानीय नेता पवन पांडे ने शिवपाल यादव पर अनर्गल व तथ्यहीन आरोप लगाए हैं। पवन सरीखे नेता जब समाजवाद की दोहाई देते हैं, तो हंसी आती है। ये समाजवाद के आंतरिक शत्रु हैं। 

मोर्चा के प्रवक्ता अभिषेक सिंह आशू ने कहा कि पवन जैसे लोगों के कारण ही सपा रसातल में जा रही है। कभी जो लोग शिवपाल यादव की चरणरज लेते थे आज वह ऐसे आरोप लगा रहे हैं। फैजाबाद की सभा में उमड़ा जनसैलाब देखकर पवन का व्यथित होना लाजमी है। उन्होंने कहा कि मोर्चा शीघ्र समाजवादी मूल्यों को बचाने के लिए व्यापक अभियान चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed