फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former Mayor Sanyukta Bhatia's mother passes away at the age of 99

Lucknow News: पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया की मां का 99 वर्ष में निधन

Tue, 25 Mar 2025 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Former Mayor Sanyukta Bhatia's mother passes away at the age of 99
लखनऊ। पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया की मां अनसुईया गिरोत्रा का सोमवार को 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने जनपद बस्ती में परिवार के बीच अंतिम सांस ली। पूर्व महापौर की ओर से बताया गया कि जब वह मात्र 9 माह की थीं, तब भारत विभाजन के समय उपजी मजहबी हिंसा के कारण मां अनसुईया गिरोत्रा तब भारत (अब पाकिस्तान के पंजाब) के लायलपुर जिला के झंग शहर से सब कुछ छोड़कर आई थीं। यह सफर उन्होंने पैदल तय किया था। करीब 2.5 साल विस्थापितों के कैंप में गुजारने के बाद वह किसी तरह परिवार से मिलने में सफल हो पाई थीं। संयुक्ता भाटिया ने बताया कि उन्होंने मां के नाम पर ही अनसुईया रसोई का शुभारंभ किया था। ट्राॅमा सेंटर के पास 10 रुपये में भरपेट भोजन मिलता था। बस्ती के मूड़घाट पर सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में उनकी बेटी संयुक्ता भाटिया, नीरू फाडा, पुत्र अरुण, संजीव, अजय गिरोत्रा, पुत्रवधू अचला, अंजना, ऋतु, नाती प्रशांत, पौत्र अमित, शेखर, अनुज, सुशांत, शांतनु, पोती स्मिता, शिखा, निष्ठा, पड़पोती अग्रिमा, पड़पोता अद्विक समेत कई लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed