फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former director who conducted FIR against Gayatri seeks security

गायत्री के खिलाफ एफआईआर कराने वाले पूर्व निदेशक ने मांगी सुरक्षा

Fri, 18 Sep 2020 09:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 18 Sep 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
Former director who conducted FIR against Gayatri seeks security
गायत्री प्रजापति
पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति और उनके बेटे अनिल प्रजापति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने वाले उनकी कंपनी के पूर्व निदेशक बृज भवन चौबे ने सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम बृज भवन ने पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय स े मिलकर गायत्री से अपनी जान को खतरा बताया। उधर, गोमतीनगर विस्तार की पुलिस बृज भवन के आरोपों की जांच करने के साथ ही उनके अलावा गायत्री और उसके बेटे अनिल के बैंक अकाउंट खंगालने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


बृज भवन चौबे का कहना है कि एफआईआर दर्ज कराने के बाद से ही गायत्री के गुर्गे उनके पीछे लग गए हैं। बृहस्पतिवार को कुछ लोगों ने उनका पीछा कर धमकाया भी था। वह और उनका परिवार दहशत में है। उन्होंने शुक्रवार शाम पुलिस आयुक्त से मिलकर सुरक्षा की मांग की। मालूम हो कि बृज भवन चौबे पहले पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की कंपनी में निदेशक थे। उनका आरोप है कि पूर्व मंत्री और उन पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने सांठगांठ कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री के कहने पर उन्होंने अपना व अपनी पत्नी का प्लाट तथा दो मकान महिला को दिए थे। गायत्री की बेनामी संपत्तियां बेचकर महिला को करोड़ों रुपये भी दिए गए। बृज भवन ने पूर्व मंत्री की कई बेनामी संपत्तियों की जानकारी होने की बात भी कही है जिससे गायत्री और उनके खेमे में हड़कंप मचा हुआ है। उन्होंने बुधवार देर रात गोमतीनगर विस्तार थाना में गायत्री प्रसाद प्रजापति, उनके बेटे अनिल प्रजापति, उन पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, रंगदारी, धमकाने और साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed