{"_id":"5ad708d64f1c1b63098b5187","slug":"former-dgp-brijlal-appointed-as-president-of-scheduled-castes-and-scheduled-tribes-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी का दलित एजेंडा : पूर्व डीजीपी बृजलाल को बनाया अनुसूचित जाति जनजाति आयोग का अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी का दलित एजेंडा : पूर्व डीजीपी बृजलाल को बनाया अनुसूचित जाति जनजाति आयोग का अध्यक्ष
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 18 Apr 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
पूर्व डीजीपी बृजलाल और लालजी प्रसाद निर्मल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम योगी ने दलित एजेंडे को धार देते हुए पूर्व डीजीपी बृजलाल को अनुसूचित जाति जनजाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, अांबेडकर महासभा के अध्यक्ष लालजी प्रसाद निर्मल को जाति वित्त विकास निगम का अध्यक्ष बनाया है।
ईमानदार और साफ छवि के बृजलाल मायावती सरकार में यूपी के डीजीपी थे और मायावती के बेहद करीबी जाने जाते थे। 2016 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। बाराबंकी में एसपी के पद पर रहते हुए बृजलाल, अफीम माफिया और तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए चाफी चर्चित हुए थे। लखनऊ में भी एसएसपी के पद पर रहते हुए क्राइम कंट्रोल करने के लिए वे काफी मशहूर थे।
दलितों और अनुसूचित जन जाति के उत्थान के लिए वे हमेशा संघर्षशील रहे हैं। अब जाहिर है कि सीएम के इस फैसले से भाजपा को रूठे हुए दलित समाज को मनाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
वहीं, अांबेडकर महासभा के अध्यक्ष लालजी प्रसाद निर्मल सचिवालय में कर्मचारी नेता रह चुके हैं। आंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को उन्होंने सीएम योगी को दलित मित्र के सम्मान से नवाजा था।