{"_id":"5c59ccf4bdec225eb27aa51b","slug":"former-chief-minister-shivraj-singh-chauhan-attacked-on-opposition","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार को हटाने के लिए एक हो रहे हैं चोर, शिवराज का विपक्ष पर करारा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदार को हटाने के लिए एक हो रहे हैं चोर, शिवराज का विपक्ष पर करारा हमला
Tue, 05 Feb 2019 11:20 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश के चौकीदार को हटाने के लिए सभी चोर एक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर मौजूद अवध की सेना का उत्साह बता रहा है कि मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने से कोई रोक नहीं सकता।
ढाई माह तक यह उत्साह कार्यकर्ताओं में इसी प्रकार बना रहना चाहिए। वे मंगलवार को भाजपा द्वारा जीआईसी मैदान के ऑडिटोरियम में सेक्टर संयोजक सम्मेलन में बोल रहे थे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि यह अवध की सेना है इसे कोई रोक नहीं सकता है। यूपी की जनता ने बहुमत दिया तो मोदी प्रधानमंत्री बने। मोदी दोबारा पीएम बने इसके लिए यहां की जनता 80 की 80 सीटें भाजपा की झोली में डालेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सीबीआई ने कार्रवाई शुरू की तो पश्चिम बंगाल में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। यदि सीएम गलत नहीं है तो फिर सीबीआई का विरोध क्यों कर रही हैं। उन्होंने कहा जिनकी जान भाजपा ने बचाई उन्होंने सपा से गठबंधन कर लिया।

आंखों-आंखों में इशारा हुआ और बुआ-बबुआ एक हो गए। पहले पंजे से हाथ मिलाया नतीजा सभी के सामने है। अब साइकिल से हाथ मिलाया है तो साइकिल का पंचर होना तय हैं।
कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे ज्यादा घोटाले कांग्रेस की सरकार में हुए हैं। सम्मेलन में गोबर्धन भाई झड़फिया प्रदेश सह प्रभारी, सुरेश चंद्र तिवारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, प्रद्युम्न क्षेत्रीय संगठन मंत्री, अक्षयवर लाल गौड़ जिला प्रभारी, सांसद लल्लू सिंह व प्रियंका सिंह रावत, हरिओम पांडेय सांसद अम्बेडकरनगर, विधायक शरद अवस्थी , सतीश शर्मा, बैजनाथ रावत, उपेंद्र रावत मौजूद रहे।