फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former Chief Minister Shivraj Singh Chauhan attacked on Opposition

चौकीदार को हटाने के लिए एक हो रहे हैं चोर, शिवराज का विपक्ष पर करारा हमला

Tue, 05 Feb 2019 11:20 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 05 Feb 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
Former Chief Minister Shivraj Singh Chauhan attacked on Opposition
फाइल फोटो
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश के चौकीदार को हटाने के लिए सभी चोर एक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर मौजूद अवध की सेना का उत्साह बता रहा है कि मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने से कोई रोक नहीं सकता। 
विज्ञापन


ढाई माह तक यह उत्साह कार्यकर्ताओं में इसी प्रकार बना रहना चाहिए। वे मंगलवार को भाजपा द्वारा जीआईसी मैदान के ऑडिटोरियम में सेक्टर संयोजक सम्मेलन में बोल रहे थे।              
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि यह अवध की सेना है इसे कोई रोक नहीं सकता है। यूपी की जनता ने बहुमत दिया तो मोदी प्रधानमंत्री बने। मोदी दोबारा पीएम बने इसके लिए यहां की जनता 80 की 80 सीटें भाजपा की झोली में डालेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीबीआई ने कार्रवाई शुरू की तो पश्चिम बंगाल में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। यदि सीएम गलत नहीं है तो फिर सीबीआई का विरोध क्यों कर रही हैं। उन्होंने कहा जिनकी जान भाजपा ने बचाई उन्होंने सपा से गठबंधन कर लिया। 

आंखों-आंखों में इशारा हुआ और बुआ-बबुआ एक हो गए। पहले पंजे से हाथ मिलाया नतीजा सभी के सामने है। अब साइकिल से हाथ मिलाया है तो साइकिल का पंचर होना तय हैं। 

कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे ज्यादा घोटाले कांग्रेस की सरकार में हुए हैं। सम्मेलन में गोबर्धन भाई झड़फिया प्रदेश सह प्रभारी, सुरेश चंद्र तिवारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, प्रद्युम्न क्षेत्रीय संगठन मंत्री, अक्षयवर लाल गौड़ जिला प्रभारी, सांसद लल्लू सिंह व प्रियंका सिंह रावत, हरिओम पांडेय सांसद अम्बेडकरनगर, विधायक शरद अवस्थी , सतीश शर्मा, बैजनाथ रावत, उपेंद्र रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed