फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   former chief minister kalyan Singh tested corona positive.

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह कोरोना पॉजिटिव, पीजीआई लखनऊ में भर्ती करवाया गया

Mon, 14 Sep 2020 03:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 14 Sep 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
former chief minister kalyan Singh tested corona positive.
कल्याण सिंह - फोटो : अमर उजाला

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें पीजीआई लखनऊ में भर्ती करवाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका नमूना लिया था। बता दें कि रविवार तक यूपी में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 312414 हो चुकी है। इनमें से 239485 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। एक्टिव मरीजों की संख्या प्रदेश में 68122 है। जबकि 4429 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में 75 लाख टेस्ट का आंकड़ा पार कर लिया गया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को लखनऊ में 847, कानपुर में 338, प्रयागराज 370, गोरखपुर 234, गाजियाबाद 267, वाराणसी 224, नोएडा 186, बरेली 158, मुरादाबाद 85, मेरठ 233, अलीगढ़ 168, सहारनपुर 114, झांसी 116, देवरिया 102, बाराबंकी 78, बलिया 78, अयोध्या 60, शाहजहांपुर 97, जौनपुर 60 समेत कुल 6239 मरीज मिले हैं। रविवार को कुल 80 मरीजों की मौत हो गई।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव ने बताया कि उत्तर प्रदेश 75 लाख से अधिक नमूने जांचने वाला पहला राज्य बन गया है। इस समय प्रदेश में 68122 एक्टिव मरीजों में से 36329 होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed