{"_id":"60acd31e6785483cc167cce5","slug":"former-chief-minister-akhilesh-yadav-said-people-are-getting-relief-in-bus-files","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, बस फाइलों में ही मिल रही है लोगों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, बस फाइलों में ही मिल रही है लोगों को राहत
Tue, 25 May 2021 04:06 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 25 May 2021 04:06 PM IST
सार
अखिलेश यादव ने कहा है कि कि महंगाई इस कदर बढ़ गई है कि लोगों का गुजारा नहीं हो पा रहा है। रोज कमाने वालों की हालत बिगड़ती जा रही है।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि कि केवल फाइलों में ही लोगों को राहत दी जा रही है। इधर महंगाई इस कदर बढ़ गई है कि लोगों का गुजारा नहीं हो पा रहा है। रोज कमाने वालों की हालत बिगड़ती जा रही है। सरकार की प्रशासनिक अक्षमता और घोर लापरवाही के चलते न तो पीड़ितों का इलाज ठीक से हो पा रहा है और न ही सम्मान के साथ अंतिम संस्कार।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में तो हालात बद से बदतर हैं ही। इस आपदाकाल में गरीब, मजदूर और छोटे व्यापारी ठेली पटरी वाले सबसे ज्यादा त्रस्त हैं। रोज कमाने वालों की हालत बिगड़ती जा रही है। जमीनी हकीकत यह है कि फाइलों में ही राहत बंट रही है। इधर एक महीने में ही खाद्य वस्तुओं के दाम सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। तेल, रिफाइंड, सब्जी के दाम कई गुना बढ़ गए हैं। पेट्रोल डीजल के साथ रसोई गैस के दाम भी बढ़े हैं। घरेलू अर्थव्यवस्था बिगड़ गई है।
विज्ञापन
पशुपालकों के सामने चारे की समस्या खड़ी हो गई है। होटल, रेस्त्रां, चाय की दुकानें बंद होने से दूध की खपत कम हो गई है। रोजगार, कारोबार तबाह होने से लघु-मध्यम उद्योगों में लगे कर्मचारियों की छंटनी भी होने लगी है। दिहाड़ी मजदूर को कहीं काम नहीं मिल रहा है। किताब-कापी के व्यापारी स्कूल बंदी के शिकार हैं। बाराबंकी में पावरलूम ठप है। बरेली में फुटवियर कारोबारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
विज्ञापन