फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former BSP MP Fazalurrahman joins Samajwadi Party.

UP: हाथरस हादसे पर अखिलेश यादव बोले- सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भाग नहीं सकती

Thu, 04 Jul 2024 04:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 04 Jul 2024 04:48 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाथरस हादसे पर कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भाग नहीं सकती है। इसमें षड्यंत्र नहीं है बल्कि मामले को दबाने की कोशिश करना एक षड्यंत्र है।

विज्ञापन
Former BSP MP Fazalurrahman joins Samajwadi Party.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाथरस हादसे पर कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भाग नहीं सकती है। हाथरस हादसा षडयंत्र नहीं है। इसे दबाने की कोशिश करना षडयंत्र है। हादसे में बड़ी संख्या में गरीब महिलाओं व बच्चों की जान गई है। ये कार्यक्रम पहली बार नहीं हुआ था। प्रदेश में कार्यक्रम होते रहते हैं। प्रशासन की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आयोजकों को भी इतनी बड़ी संख्या में लोगों के आने का अंदाज नहीं होता है। प्रशासन को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। आगे ऐसी घटना न हो इसकी तैयारी करनी चाहिए। आरोप लगाने से कोई लाभ नहीं होगा। सोशल मीडिया पर भाजपा वाले तस्वीरें वायरल कर रहे हैं। ऐसा करना उनकी पुरानी आदत है इसलिए ये लोग हारे हैं। आगे भी हारेंगे। गुरुवार को बसपा के पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान सपा में शामिल हो गए। उनके साथ ही बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता भी सपा में शामिल हो गए। इस मौके पर अखिलेश यादव मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हाथरस हादसा: सीएम ने गठित किया न्यायिक जांच आयोग, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति बृजेश कुमार श्रीवास्तव होंगे अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रामपथ बताकर गलत वीडियो वायरल किया, समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष पर केस दर्ज


प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हो गई हैं। नए मेडिकल कॉलेज खोलने की बात करने वाले मौजूदा मेडिकल कॉलेज को भी बदहाल कर दिया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अपना पॉलिटिकल स्वास्थ्य ठीक करने में लगे हुए हैं। पता नहीं मुख्यमंत्री ने ऐसी क्या कटौती कर दी है कि वो काम नहीं कर पा रहे हैं। सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकती है। घटना कोई षडयंत्र नहीं है बल्कि मामले को दबाना षडयंत्र है। अखिलेश यादव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के मंत्री खुद मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। सीएम भी जानते हैं कि वह पीछे पड़े हैं। इसलिए उनके विभाग को फंड नहीं दे रहे।

सपा में शामिल होने पर फजलुर्रहमान ने कहा कि पिछली लोकसभा में अखिलेश यादव से मुलाकात हुई थी। वहां उनकी सादगी और सरलता से प्रभावित था। जो एक बार अखिलेश से मिल लेता है उन्हीं का हो जाता है। सपा की नीतियों से प्रभावित होकर सपा में शामिल हो रहा। सपा अध्यक्ष ने फजलुर्रहमान का स्वागत करते हुए कहा कि 2019 के चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान को वोट देने की अपील की थी जिन्हें जनता ने चुना। इसके बाद लोकसभा में लगातार संपर्क बना रहा। उनके आने से सपा मजबूत होगी। सपा में शामिल होने वालों से उन्होंने कहा कि यूपी में सरकार में आने पर सहारनपुर से लखनऊ के लिए एक्सप्रेसवे बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed