{"_id":"6314462fdec4f30ea9758852","slug":"formar-bjp-mla-ram-naresh-rawat-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: भाजपा के पूर्व विधायक रामनरेश रावत का निधन, लंबे समय से बीमार चल रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: भाजपा के पूर्व विधायक रामनरेश रावत का निधन, लंबे समय से बीमार चल रहे थे
Sun, 04 Sep 2022 02:40 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 04 Sep 2022 02:40 PM IST
सार
भाजपा के पूर्व विधायक रामनरेश रावत का निधन हो गया। वह 60 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व विधायक राम नरेश रावत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रायबरेली के बछरावां के पूर्व भाजपा विधायक रामनरेश रावत (60) का दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह लीवर संबंधित बीमारी से काफी दिनों से परेशान चल रहे थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
बाराबंकी के मूलनिवासी राम नरेश रावत ने पिछला विधानसभा चुनाव रायबरेली की बछरावां विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और जीता था। इस बार उनको भाजपा ने टिकट नहीं दिया। यह सीट भाजपा अपना दल गठबंधन के खाते में चली गई थी।
विज्ञापन
Sitapur: सीतापुर के दौरे पर डिप्टी सीएम, बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया, गौशाला में किया गायों का पूजन
विज्ञापन
UP BJP: भाजपा की कोर कमेटी का हो सकता है विस्तार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सहित ये लोग हो सकते हैं शामिल
टिकट न मिलने के बावजूद रामनरेश रावत क्षेत्र में सक्रिय रहे और भाजपा या फिर आम लोगों के यहां होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत करते रहे। पूर्व विधायक के निधन पर बछरावां में ही नहीं जिले में शोक की लहर है।