फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy CM Brajesh Pathak on Sitapur visit today.

Sitapur: सीतापुर के दौरे पर डिप्टी सीएम, बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया, गौशाला में किया गायों का पूजन

Sun, 04 Sep 2022 02:38 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Sun, 04 Sep 2022 02:38 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रविवार को सीतापुर के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में भाग लिया और कहा कि जिले को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना हमारी प्राथमिकता है।

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak on Sitapur visit today.
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बच्चों के साथ समय गुजारा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रविवार को सीतापुर के दौरे पर हैं। सुबह साढ़े नौ बजे डिप्टी सीएम ने तहसील सिधौली के आगनबाड़ी केंद्र गढ़ी रावा में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा अन्नप्राशन संस्कार एवं गोद भराई कार्यक्रम में पांच महिलाओं की गोद भराई की तथा तीन बच्चों का अन्नप्राशन करके उनको खीर खिलाई।

विज्ञापन


इस दौरान डिप्टी सीएम शिक्षक की भूमिका में दिखाई दिए। कक्षा में बच्चों के पास घुटनों पर बैठकर डिप्टी सीएम में शिक्षण कार्य की जानकारी ली। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गरीबों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। सभी पत्रों को योजनाओ का लाभ मिल रहा है। कानून व्यवस्था बेहतर है।
विज्ञापन


Raebareli News: भाजपा के पूर्व विधायक रामनरेश रावत का निधन, लंबे समय से बीमार चल रहे थे
विज्ञापन
विज्ञापन





एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सीतापुर में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना उनकी सरकार का लक्ष्य है। इसके बाद डिप्टी सीएम विकास खंड कसमंडा की ग्राम पंचायत महोली के गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे हैं। उन्होंने गौशाला में गायों का पूजन कर केला व गुड़ खिलाया। पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक डिप्टी सीएम यहां निरीक्षण कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed