फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Forgiveness washes away the impurities of the mind and brings sweetness to relationships: Anandiben Patel

क्षमा मन का मैल धोकर, संबंधों में मिठास लाती है: आनंदीबेन पटेल

Fri, 02 Oct 2026 03:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Forgiveness washes away the impurities of the mind and brings sweetness to relationships: Anandiben Patel
जनभवन में आयोजित क्षमावाणी पर्व व त्यागी व्रती सम्मान, मिच्छामि दुक्कडम कार्यक्रम
लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि क्षमा केवल एक शब्द नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की वह अमूल्य निधि है। जो टूटे हुए संबंधों को जोड़ती है, मन के मैल को धोती है और अहंकार के अंधकार में करुणा का दीप जलाती है। जैन दर्शन ने संसार को यह अनुपम संदेश दिया है कि मनुष्य की वास्तविक विजय किसी दूसरे पर विजय पाने में नहीं, बल्कि स्वयं के क्रोध, अहंकार, लोभ और मोह पर विजय प्राप्त करने में है।
विज्ञापन

वे बृहस्पतिवार को जनभवन में आयोजित क्षमावाणी पर्व व त्यागी व्रती सम्मान, मिच्छामि दुक्कडम कार्यक्रम में शामिल हुईं। साथ ही उन्होंने त्यागी व्रतीजनों को सम्मानित किया। श्री 108 सुबल सागर महाराज ने कहा कि संपूर्ण विश्व में जितने भी जीव हैं और विचरण कर रहे हैं, उन सभी के प्रति मैत्री भाव होना चाहिए। कार्यक्रम में महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य, पीठाधीश जैन तीर्थ अयोध्या स्वामी रविन्द्रकीर्ति, प्रदीप जैन, पवन कुमार जैन, अभिषेक जैन, संजीव जैन व आरएसएस के प्रांत प्रचारक अवध कौशल आदि उपस्थित थे।

जनभवन में आयोजित क्षमावाणी पर्व व त्यागी व्रती सम्मान, मिच्छामि दुक्कडम कार्यक्रम

जनभवन में आयोजित क्षमावाणी पर्व व त्यागी व्रती सम्मान, मिच्छामि दुक्कडम कार्यक्रम

जनभवन में आयोजित क्षमावाणी पर्व व त्यागी व्रती सम्मान, मिच्छामि दुक्कडम कार्यक्रम

जनभवन में आयोजित क्षमावाणी पर्व व त्यागी व्रती सम्मान, मिच्छामि दुक्कडम कार्यक्रम

जनभवन में आयोजित क्षमावाणी पर्व व त्यागी व्रती सम्मान, मिच्छामि दुक्कडम कार्यक्रम

जनभवन में आयोजित क्षमावाणी पर्व व त्यागी व्रती सम्मान, मिच्छामि दुक्कडम कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed