{"_id":"6a4d665518f25f3c440c99bb","slug":"forget-225-even-two-bjp-mlas-do-not-want-to-change-their-seats-rajeshwar-singh-lucknow-news-c-13-lko1070-1817679-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"225 तो क्या, भाजपा के दो विधायक भी अपनी सीट बदलना नहीं चाहते : राजेश्वर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
225 तो क्या, भाजपा के दो विधायक भी अपनी सीट बदलना नहीं चाहते : राजेश्वर सिंह
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह ने समाजवादी पार्टी के नेताओं की बयानबाजी को उनकी राजनीतिक हताशा बताया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में सपा की बयानबाजी यह दर्शाती है कि वे भाजपा की संगठनात्मक ताकत और जनता के विश्वास को समझ नहीं पा रहे हैं। 225 तो क्या, भाजपा के दो विधायक भी अपनी सीट बदलना नहीं चाहते, क्योंकि प्रत्येक विधायक अपने विकास कार्यों, मजबूत संगठन और जनता के समर्थन के दम पर अपनी विधानसभा क्षेत्र में मजबूती से खड़ा है।
विज्ञापन
डॉ. सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी आज जमीनी राजनीति से दूर होकर केवल ट्विटर और सोशल मीडिया की पार्टी बनती जा रही है। पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी का नेतृत्व बड़े लक्ष्य हासिल करने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी में वास्तव में आत्मविश्वास है तो अपने शीर्ष नेतृत्व से कहें कि वे लखनऊ की प्रतिष्ठित विधानसभा सीटों से चुनाव लड़कर जनता के बीच अपना जनाधार साबित करें। भाजपा उत्तर प्रदेश में अपने पिछले सभी चुनावों से बेहतर प्रदर्शन करेगी, क्योंकि हमारे पास केवल नारे नहीं, बल्कि विकास का सिद्ध रिकॉर्ड, सशक्त संगठन और जनता का अटूट आशीर्वाद है। लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता करती है, मीडिया में बयान देने वाले नेता नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।