फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Forgery case against four

Lucknow News: चार के खिलाफ जालसाजी का केस

Mon, 23 Dec 2024 07:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 23 Dec 2024 07:53 PM IST
विज्ञापन
Forgery case against four
चार के ​​खिलाफ जालसाजी का केस
लखनऊ। बीकेटी के रुदही निवासी जनक कुमार ने चार लोगों पर उनके लापता भाई के स्थान पर दूसरे शख्स के जरिये जमीन की वसीयत अपने नाम कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


जनक कुमार के मुताबिक उनके तीन भाई प्रेम कुमार, अजय कुमार सिंह व विनय कुमार सिंह हैं। 27 साल पहले विनय 19 वर्ष की आयु में लापता हो गया था। बीते 21 अगस्त को ग्रामीणों से उनको जानकारी मिली कि खुजरी गांव के शुभम यादव, जानकीपुरम के मनीष कुमार, भैंसामऊ निवासी जितेंद्र कुमार यादव व हसनगंज के राकेश सिंह ने मिलीभगत कर उनकी गांव की पैतृक जमीन के जाली दस्तावेज तैयार करा लिए। बीते चार अगस्त को रजिस्ट्रार कार्यालय बख्शी का तालाब में भाई विनय के स्थान पर किसी अज्ञात युवक को खड़ा कर जमीन की वसीयत अपने नाम करा ली।
विज्ञापन


जनक के अनुसार, छानबीन में सामने आया कि जिस व्यक्ति को उनके भाई के स्थान पर खड़ा किया गया था उसके आधार कार्ड में पता राजस्थान के उदयपुर दर्ज था। आरोपियों ने वसीयत अपने नाम कराने के लिए आधार का पता बदलवाकर जानकीपुरम विस्तार करा दिया था। इंस्पेक्टर बीकेटी संजय सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed