{"_id":"600b36fc8ebc3e2f84645b11","slug":"forest-team-did-combing-many-places-but-not-show-leopard-lko-city-news-lko561245455","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में कई जगह की कॉम्बिंग, नहीं दिखा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में कई जगह की कॉम्बिंग, नहीं दिखा तेंदुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंथरा के राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (एनबीआरआई) परिसर स्थित जंगल में वन विभाग टीम ने बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार को दिन में कॉम्बिंग की, लेकिन तेंदुआ कहीं नहीं नजर आया।
सरोजनीनगर वन रेंज के फॉरेस्ट गार्ड अभिषेक सिंह ने बताया कि बालू में भी तेंदुए के पगचिह्न शुक्रवार को नहीं मिले हैं।
उनका कहना है कि बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार सुबह तक कोहरे की वजह से कॉम्बिंग करने में भी दिक्कत हुई।
अभिषेक सिंह की माने तो तेंदुए की लोकेशन जानने के लिए दुधवा नेशनल पार्क से ट्रैपिंग कैमरे मंगा लिए गए हैं। यह कैमरे प्राणी उद्यान में आ चुके हैं और जल्द ही जंगल में लगाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि फिलहाल पिंजरा लगाने की कोई योजना नहीं है। क्योंकि अभी तक यह कन्फर्म नहीं हो सका है कि जंगल में एक या दो तेंदुए हैं। कैमरे लगने के बाद ही तेंदुओं की संख्या स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
फिलहाल तेंदुए की चहलकदमी की चर्चा से आसपास गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं।
वहीं, जंगल के बगल होते हुए और औरावां और अंदपुर जाने वाली रोड पर भी शाम होते ही लोगों ने आवागमन बंद कर दिया है।