{"_id":"5ab930534f1c1bb22a8b572c","slug":"forest-department-will-start-recruitment-drive-very-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग में 1088 पदों पर भर्ती जल्द, इन पदों के लिए कर सकेंगे अप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग में 1088 पदों पर भर्ती जल्द, इन पदों के लिए कर सकेंगे अप्लाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
uppsc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी सरकार ने वन विभाग के सभी खाली पदों को जल्द भरने का फैसला किया है। इसके तहत 846 पदों को भरने के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और 242 पदों के लिए उप्र. लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव (अधियाचन) भेजा गया है। इनमें सबसे ज्यादा 620 पद वन रक्षक के हैं।
विज्ञापन
वन विभाग की ओर से अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजे प्रस्ताव के अनुसार, सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 38 पद, मानचित्रकार के 39, सर्वेयर के 37, आशुलिपिक के 31, वन रक्षक के 620 और वाहन चालक के 81 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन
इसके अलावा क्षेत्रीय वनाधिकारी (रेंजर) के 205 और सहायक सांख्यिकी अधिकारी के ही 37 पद लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरे जाएंगे। लोक सेवा आयोग ने रेंजर के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू भी कर दी है।
विज्ञापन
वन विभाग के अधिकारियों ने शेष पदों पर आयोग के स्तर से जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद जताई है। बता दें कि वन रक्षकों और ड्राइवरों की कमी के चलते वन विभाग के रुटीन के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। वन रक्षक ही अपनी बीट में पेड़ों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार होते हैं।
ड्राइवरों की कमी के चलते अफसरों और कर्मचारियों का मूवमेंट भी प्रभावित हो रहा है। मानचित्रकार और सर्वेयर की भर्ती होने से निर्माण परियोजनाएं और मौके की रिपोर्ट बनाने में आसानी होगी। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इन सभी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी होने पर फील्ड वर्क में काफी आसानी होगी।