फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Forest corporation employees went on indefinite strike demanding gratuity

यूपी : ग्रेच्युटी की मांग पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए वन निगम कर्मचारी

Tue, 16 Mar 2021 09:51 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 16 Mar 2021 09:51 AM IST
विज्ञापन
Forest corporation employees went on indefinite strike demanding gratuity
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
ग्रेच्युटी की मांग पर प्रशासन से कोई बात न बनने पर उप्र. वन निगम कर्मचारी यूनियन ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान किया है। सोमवार को एक दिन की हड़ताल से बात न बनने पर यह निर्णय लिया गया। यूनियन के महामंत्री परशुराम त्रिपाठी ने कहा कि अब वन निगम कर्मचारी आरपार की लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन


यूनियन ग्रेच्युटी और जनशक्ति निर्धारण को लेकर 8 मार्च से निगम मुख्यालय पर धरना दे रही है। आंदोलन के क्रम में सोमवार को एक दिन की हड़ताल की गई। यूनियन के महामंत्री परशुराम ने बताया कि सरकारी निगमों और उपक्रमों में ग्रेच्युटी एक्ट-1972 लागू है। वन निगम में 20-22 वर्षों से दैनिक वेतन पर काम कर रहे कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा वन निगम में जनशक्ति निर्धारण का प्रस्ताव भी शासन स्तर पर लंबित है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निगम प्रबंधन की ओर से समस्याओं का कोई भी समाधान नहीं दिया गया। इसलिए कर्मचारियों के सामने हड़ताल पर जाने के सिवा और कोई चारा नहीं रह गया है। इंसाफ मिलने तक हड़ताल जारी रहेगी। पूरे प्रदेश में यह हड़ताल लागू होगी। कहीं भी माल की लोडिंग और अनलोडिंग या अन्य कोई काम निगम कर्मी नहीं करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed