फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Foreign women are called for parties of white-collar businessmen of Lucknow

लखनऊ: सफेदपोश कारोबारियों की पार्टियों के लिए बुलाई जाती है विदेशी युवतियां 

Tue, 11 May 2021 12:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 11 May 2021 12:55 PM IST
सार

लखनऊ में विदेशी युवतियों के आने और उनको बड़े पार्टियों में शामिल होने की बात नई नहीं है।

विज्ञापन
Foreign women are called for parties of white-collar businessmen of Lucknow

विस्तार

लखनऊ में विदेशी युवतियों के आने और उनको बड़े पार्टियों में शामिल होने की बात नई नहीं है। राजधानी के कई रसूखदार और सफेदपोश व्यापारी व बिल्डर विदेशी युवती को बुलाकर पार्टियों में मौज मस्ती करते हैं । जिन देशों के युवतियों की मांग ज्यादा होती है।  उसमें थाईलैंड, रूस , कजाकिस्तान, कोरिया की लड़कियां शामिल है । 

विज्ञापन


लोहिया अस्पताल में कोरोना संक्रमण से थाईलैंड की युवती की मौत हो गई थी । इस मामले में सामने आया कि युवती किसी रसूखदार व्यापारी के बुलावे पर लखनऊ पहुंची थी । लखनऊ पहुंचने के बाद कोरोना संक्रमित हो गई । इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। युवती की मौत के बाद राजधानी के सफेदपोश कारोबारियों के काले कारनामों पर सोशल मीडिया पर कई संदेश वायरल हो गए। यहां तक कि इस मामले में नामी बिल्डर को मामले की जांच कराने के लिए कमिश्नर को पत्र तक देना पड़ा।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारी के लिए बुलाई गई थी युवती
कोरोना संक्रमण से मृत युवती थाईलैंड से लखनऊ  खुद ब खुद नहीं पहुंची है सूत्रों की माने तो इससे राजधानी के रसूखदार व्यापारी वह सफेदपोश बिल्डर ने अपने खर्चे पर बुलाया है  । चर्चा इस बात की भी है कि युवती की मुलाकात किसी बड़े प्रशासनिक अधिकारी से कराई जानी थी। थाई युवती को किसी प्रशासनिक अधिकारी के डिमांड पर बुलाया गया था। इस बात की चर्चा दिन भर प्रशासनिक अधिकारियों व राजनीतिक गलियारों में होती रही। जिस सफेदपोश ने युवती को थाईलैंड से बुलाया था । उसने अपने करीबी होटल मालिक के जरिए रुकने का इंतजाम कर आया था। पुलिस की जांच में इस रसूखदार बिल्डर का भी नाम सामने आ जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2 दिन से पुलिस युवती के स्थानीय गाइड से कर रही पूछताछ
थाईलैंड से आई युवती का स्थानीय गाइड सलमान था जो वजीरगंज इलाके में रहता है । सोशल मीडिया पर शनिवार को युवती की मौत से संबंधित संदेश वायरल होने लगे तो पुलिस ने सलमान से पूछताछ शुरू की। रविवार को उससे काफी लंबी पूछताछ की गई। सूत्रों की माने तो पुलिस को सलमान के मोबाइल से कई रसूखदार लोगों के नंबर भी मिले हैं । जिनके लिए वह काम करता था। उसके मोबाइल में विदेशी लड़कियों के और देश में फैले कुछ एजेंट के नंबर भी मिले हैं।


पुलिस अब इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है पुलिस को आशंका है कि यह इंटरनेशनल गिरोह है । जो विदेशों से ह्यूमन ट्रैफिकिंग का काम करता है । हलांकि पुलिस अधिकारी इस संबंध में खुल के बोल नहीं रहे । लेकिन पुलिस कमिश्नर ने इस मामले में विशेष कमेटी का गठन किया है । जो जल्दी अपनी रिपोर्ट देगा । जिस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed