फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Foreign students will be able to study in UP Sanskrit Institute, will be able to register through helpline number

उप्र संस्कृत संस्थान में पढ़ सकेंगे विदेशी विद्यार्थी, हेल्पलाइन नंबर के जरिए करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

Fri, 06 Aug 2021 12:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 06 Aug 2021 12:52 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान में अब विदेशी विद्यार्थी भी पढ़ सकेंगे। वे यहां सिर्फ संस्कृत की प्रारंभिक शिक्षा ही नहीं पाएंगे, बल्कि उन्हें कर्मकांड, अध्यात्म और शास्त्रों का भी अध्ययन कराया जाएगा।

विज्ञापन
Foreign students will be able to study in UP Sanskrit Institute, will be able to register through helpline number
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान में अब विदेशी विद्यार्थी भी पढ़ सकेंगे। वे यहां सिर्फ संस्कृत की प्रारंभिक शिक्षा ही नहीं पाएंगे, बल्कि उन्हें कर्मकांड, अध्यात्म और शास्त्रों का भी अध्ययन कराया जाएगा। इसके लिए विदेशी विद्यार्थी हेल्पलाइन नंबर 9522340003 पर एक मिस कॉल कर विदेशी विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें एक गूगल फॉर्म भरना होगा, जिसमें अपने व्यवसाय, नौकरी और पढ़ाई की जानकारी देनी होगी। इसके बाद उनके व्यवसाय के अनुरूप उन्हें वर्गवार संस्कृत की शिक्षा दी जाएगी। 

विज्ञापन


संस्थान के अध्यक्ष डॉ. वाचस्पति मिश्र ने बताया कि विदेशी विद्यार्थियों में संस्कृत सीखने की काफी ललक होती है। संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण के जरिए संस्कृत सीखाने की मुहिम कारगर साबित हो रही है। संस्कृत सीखने के लिए शुरू की गई हेल्पलाइन से अब विदेशी छात्रों को जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। अब तक 8 हजार से अधिक लोग वर्चुअल कक्षाओं में शामिल होने के लिए हेल्पलाइन के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। उन्होंने बताया कि संस्कृत बोलना सीखने के लिए चलाई जा रही 47 ऑनलाइन कक्षाओं में रोजाना लगभग डेढ़ हजार विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। साथ ही बताया कि विदेशी छात्रों को पढ़ाने वाले शिक्षकों की ट्रेनिंग दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed