फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Foreign Ministry monitoring minister on Lavish Chaudhary and his confidants said fraudsters will not be spared

फॉरेक्स ट्रेडिंग घोटाला: लविश चौधरी और उसके राजदारों पर विदेश मंत्रालय की नजर टेढ़ी, मांगा गया पूरा चिट्ठा

Fri, 31 Oct 2025 06:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अभिषेक राज, अमर उजाला, लखनऊ
अभिषेक राज, अमर उजाला, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 31 Oct 2025 06:39 PM IST
सार

लविश चौधरी और उसके राजदारों पर अब विदेश मंत्रालय की नजर है। अमर उजाला की रिपोर्ट के बाद केंद्र में हलचल मची है। मंत्री का कहना है कि ठगी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। गोंडा में वीडियो कांफ्रेंसिंग से विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कार्रवाई की जानकारी दी। 

विज्ञापन
Foreign Ministry monitoring minister on Lavish Chaudhary and his confidants said fraudsters will not be spared
लविश चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में फॉरेक्स ट्रेडिंग घोटाले के मास्टरमाइंड लविश चौधरी और उसके राजदारों के खिलाफ अब विदेश मंत्रालय ने औपचारिक जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अमर उजाला की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद मंत्रालय ने पूरी रिपोर्ट मांगी है। 

विज्ञापन


विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा कि ठगी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए साफ निर्देश दिया कि इस पूरे मामले के हर पहलू की पड़ताल की जाएगी। राजदारों की भूमिका भी अब जांच के दायरे में आएगी। विदेश राज्यमंत्री ने स्पष्ट किया भारत सरकार देश के भीतर ऐसे धोखेबाजों को मजबूत नहीं होने देगा। पूरी सतर्क दृष्टि से जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन

एमिग्रेशन डिपार्टमेंट से मांगी गई पूरी रिपोर्ट

उन्होंने बताया कि विदेश मंत्रालय के एमिग्रेशन डिपार्टमेंट से सोमवार तक विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। इसमें लविश चौधरी के साथ-साथ उसके राजदारों, खासकर देवीपाटन मंडल में सक्रिय संपर्क सूत्रों  का ब्यौरा मांगा गया है। कहा कि मंत्रालय ने लविश के विदेश प्रस्थान, उसके पासपोर्ट के नवीनीकरण, वीजा आवेदन, और उसके सहयोगियों के अंतरराष्ट्रीय संपर्कों से जुड़ी फाइलें खंगालनी शुरू कर दी हैं।

अमर उजाला की रिपोर्ट का असर

अमर उजाला ने सबसे पहले फॉरेक्स घोटाले से जुड़े राहुल नामक राजदार के ठिकाने और नेटवर्क पर खबर प्रकाशित की थी। इस रिपोर्ट के बाद मंत्रालय और एजेंसियों के स्तर पर हलचल तेज हो गई। राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बैठक के दौरान कहा कि अमर उजाला बहुत बड़ा सच सामने लाया है। हम हर उस व्यक्ति तक पहुंचेंगे, जिसने निवेशकों के साथ धोखा किया है। किसी भी स्तर पर अपराधियों को संरक्षण नहीं मिलेगा।
 

गोंडा और बलरामपुर में स्थानीय नेटवर्क पर भी निगरानी

मंत्रालय ने इस मामले में स्थानीय प्रशासन और खुफिया एजेंसियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। गोंडा, बलरामपुर और बहराइच जिलों में लविश चौधरी से जुड़े व्यक्तियों के संभावित संपर्क सूत्रों की निगरानी शुरू कर दी गई है। कहा जा रहा है कि कुछ नामों पर पहले से नजर रखी जा रही थी, लेकिन अब उन्हें विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट में भी शामिल किया जाएगा।

राज्यमंत्री ने कहा गोंडा में नहीं बनेगा अड्डा

राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने स्पष्ट कहा कि गोंडा या आसपास के जिलों में लविश चौधरी या उसके सहयोगियों को पैर जमाने नहीं दिया जाएगा। कहा कि देश में ऐसे किसी भी नेटवर्क को नहीं चलने दिया जाएगा, जो आम लोगों को ठगने और फरेब से पैसा कमाने का काम कर रहे हैं।

अब निगाहें रिपोर्ट पर

विदेश मंत्रालय के एमिग्रेशन विभाग से मांगी गई रिपोर्ट आने के बाद संभावना है कि जांच का दायरा बढ़ सकता है। इसके बाद गिरोह से जुड़े अन्य लोगों, जिनमें देवीपाटन मंडल में सक्रिय नाम राहुल भी शामिल है, पर कार्रवाई की संभावना बढ़ जाएगी। अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी है। बताया जा रहा है कि जांच में कई अहम खुलासे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed