{"_id":"58ad41bb4f1c1b1259b23ef1","slug":"for-the-first-time-soina-gandhi-does-not-take-part-in-election-campaign-at-raibarielly","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली पहुंची सोनिया की चिट्ठी- 'मोदी ने आपका सब कुछ छीन लिया'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली पहुंची सोनिया की चिट्ठी- 'मोदी ने आपका सब कुछ छीन लिया'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 22 Feb 2017 04:24 PM IST
विज्ञापन
सोनियां गांधी
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह पहला मौका है जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में चुनाव प्रचार करने नहीं आईं। इस बार उनके स्थान पर यहां उनकी चिट्ठी आई है। उन्होंने इसे अपनी निजी चिट्ठी बताते हुए लिखा है कि वे बहुत चाहते हुए भी कुछ कारणों इस बार रायबरेली नहीं आ पा रही हैं। उन्होंने रायबरेली की जनता से भावनात्मक रूप से जुड़ते हुए कहा कि आज हम जो कुछ भी हैं उसका श्रेय आप लोगों का ही है। आपका हमारा एक विशेष रिश्ता है जो मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।
सोनिया ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि अच्छे दिन देने के बजाय मोदी सरकार ने आप लोगों के पास जो था उसे भी छीन लिया। आपकी जमीन, आपकी नौकरी और अब आपकी खून पसीने की गाढ़ी कमाई भी छीन ली। अपनी कुर्सी बचाने के लिए ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। इनके कुशासन से किसानों को भयंकर नुकसान हो रहा है। युवा रोजगार की तलाश में हैं।
महिलाएं दिनों-दिन बढ़ती महंगाई से परेशान हैं। छोटे दुकानदारों की दुकानें बंद होने के कगार पर आ गई हैं। उन्होंने आगे लिखा कि हमारे दलित और अकलियत के भाई-बहन भय और निराशा के माहौल में जी रहे हैं। सोनिया गांधी ने क्षेत्र की जनता से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें मजबूती मिलेगी और क्षेत्र का विकास तेजी के साथ हो सकेगा।

Due to some reasons, I couldn't be present between all of you this time. Representing you is a matter of pride for me,my family:Sonia Gandhi pic.twitter.com/DzTqwvfuwG
— ANI UP (@ANINewsUP) February 22, 2017