फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   For the first time, admissions will be done in Lucknow University through Samarth Portal

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय में पहली बार समर्थ पोर्टल से होंगे प्रवेश

Mon, 17 Mar 2025 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
For the first time, admissions will be done in Lucknow University through Samarth Portal
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से सभी कोर्स में दाखिले समर्थ कॉमन एडमिशन पोर्टल से लिए जाएंगे। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मार्च अंतिम सप्ताह में विश्वविद्यालय स्नातक स्तर के कोर्स के फॉर्म भरने के लिए अधिसूचना जारी कर सकता है। यह पहली बार होगा कि विश्वविद्यालय किसी एकीकृत पोर्टल से दाखिले लेगा।
विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय अभी तक अपने स्तर से स्नातक, परास्नातक सहित सभी पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन लेता था। इसके बाद प्रवेश परीक्षा और फिर मेरिट के आधार पर सीट आवंटित कर विद्यार्थी को दाखिला देता था, लेकिन शासन के आदेशों के क्रम में नवीन सत्र में सभी प्रवेश समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही लिए जाने हैं।
विज्ञापन

इस आदेश को अमल में लाने के लिए बीते दिनों कुलसचिव विद्यानंद त्रिपाठी ने विवि के सभी डीन, विभागाध्यक्ष, निदेशक और समन्वयकों को पत्र जारी कर आवेदन पत्र के प्रारूप के संबंध में सुझाव मांगे थे। सुझाव प्राप्त होने के बाद इन्हें विचार के लिए प्रवेश समिति को भेजते हुए आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीन एडमिशन प्रो. पंकज माथुर ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में तैयारियां शुरू कर दी हैं। जल्द ही जरूरी निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन शुल्क में छूट की गुंजाइश कम

लखनऊ विश्वविद्यालय वर्तमान प्रवेश व्यवस्था में स्नातक और परास्नातक के कोर्स में आवेदन के लिए 800 से लेकर 1600 रुपये फॉर्म शुल्क वसूलता है, जबकि पीएचडी के लिए फॉर्म फीस दो हजार रुपये है। समर्थ पोर्टल सरकार का पोर्टल होगा, इसके बावजूद विद्यार्थियों को फॉर्म की फीस में छूट मिलने की गुंजाइश कम है। इसके पीछे विवि प्रशासन का तर्क है कि विश्वविद्यालय को सरकार से पर्याप्त मात्रा में आर्थिक सहायता नहीं मिलती। उसे ज्यादातर खर्च अपनी आमदनी से ही करने होते हैं। ऐसे में आवेदन फॉर्म की फीस घटाने की संभावना कम है।

नेशनल पीजी कॉलेज में कल से मिलेंगे ऑफलाइन आवेदन फॉर्म
लखनऊ। शहर के एकमात्र स्वायत्त महाविद्यालय नेशनल पीजी कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए सोमवार से ऑफलाइन फॉर्म मिलने शुरू हो जाएंगे। हालांकि, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसकी अंतिम तिथि 15 मई तय की गई है। प्राचार्य प्रो. देवेंद्र सिंह के मुताबिक, अभ्यर्थी महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित काउंटर से यूजी और पीजी कोर्स के लिए आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। यहां बीए, बीकॉम, बीएससी, एमए, एमकॉम, एमपीएच, पीजी डिप्लोमा के फॉर्म का शुल्क 900 रुपये होगा, जबकि बीसीए, बीकॉम ऑनर्स, बीएजेएमसी, बीबीए, बीबीए डिजिटल बिजनेस, बीवॉक व एमवॉक कोर्स के फॉर्म का शुल्क एक हजार रुपये होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed