{"_id":"699f61a024ddf4ad3d0eee2c","slug":"food-inspection-van-arrives-at-munshipulia-without-notice-next-destination-not-decided-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1623194-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिना सूचना मुंशीपुलिया पहुंची खाद्य सामग्री जांच वैन, अगला ठिकाना तय नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिना सूचना मुंशीपुलिया पहुंची खाद्य सामग्री जांच वैन, अगला ठिकाना तय नहीं
विज्ञापन
आदिल नगर में लोगों को जागरूक करती वैन।
विज्ञापन
लखनऊ। खाद्य सुरक्षा विभाग की फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स वैन बुधवार को बिना किसी पूर्व सूचना के मुंशीपुलिया, इंदिरानगर इलाके में जांच के लिए पहुंची। खाद्य सामग्री के 16 नमूनों की जांच और लोगों को मिलावट के बारे में जागरूक किया। अधिकांश लोगों को वैन के पहुंचने की जानकारी नहीं थी, जिससे सीमित लोग ही मौके पर पहुंच सके।
चौंकाने वाली बात यह है कि बृहस्पतिवार या आगे के दिनों में को वैन किस-किस इलाके में जाएगी, विभाग अब तक ये भी तय नहीं कर सका है। ऐसे में वैन से लोगों को जागरूक करने के नाम पर खानापूर्ति ही की जा रही है।
विज्ञापन
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विजय प्रताप सिंह का कहना है कि वैन ऑन डिमांड भेजी जा रही है। जब उनसे पूछा गया कि बृहस्पतिवार को वैन की डिमांड कहां हैं? लोग वैन के बारे में किस मोबाइल या लैंडलाइन नंबर पर जानकारी ले सकते हैं? उन्होंने इसका कोई उत्तर नहीं दिया।
विज्ञापन