फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Food cooked on fireplace and induction in KGMU hostels

Lucknow News: केजीएमयू के हॉस्टलों में अंगीठी और इंडक्शन पर बना खाना

Sun, 15 Mar 2026 01:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Food cooked on fireplace and induction in KGMU hostels
लखनऊ। केजीएमयू के हॉस्टलों की मेस में शनिवार को अंगीठी और इंडक्शन पर नाश्ता, खाना बनाया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने डीएम को स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने रविवार से मांग के अनुसार सिलिंडर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। केजीएमयू में 20 हॉस्टल हैं। इनके प्रोवोस्ट ने चीफ प्रॉक्टर को पत्र लिखकर सिलिंडर न मिलने की जानकारी दी। बातचीत के बाद जिलाधिकारी विशाख जी ने केजीएमयू प्रशासन को रोजाना 15 सिलिंडर मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। छात्रों का कहना है कि नाश्ता न मिलने से दिनचर्या प्रभावित हो रही थी। कई छात्र बाहर से भोजन मंगवा रहे हैं। प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि रविवार से छात्रों को समय पर नाश्ता और भोजन मिलेगा। हॉस्टल की मेस सामान्य रूप से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed