{"_id":"66df91c66e204b0279097a64","slug":"food-and-bakery-expo-lucknow-news-c-13-lko1027-865614-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फूड एंड बेकरी एक्सपो 13 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फूड एंड बेकरी एक्सपो 13 से
Tue, 10 Sep 2024 05:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। फूड और बेकरी के क्षेत्र में व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे लोगों के लिए तीन दिवसीय एक्सपो 13 से 15 सितंबर तक अवध शिल्प ग्राम में लगेगा। इसमें विशेषज्ञों से मिलने व सवाल पूछने का मौका मिलेगा। एक्सपो में बेकरी उपकरण, पैकेजिंग और खाद्य सामग्री की प्रदर्शनी भी लगेगी।
फूड इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गिरीश गुप्ता ने सोमवार को प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह एक्सपो देश में खाद्य उद्योग को आगे बढ़ाने का बड़ा मंच है। यहां प्रमुख निर्माता, आपूर्तिकर्ता और वितरक अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे। यह कारोबारियों के लिए नए रिश्ते बनाने और उद्योग में हो रहे बदलावों को समझने का मौका देगा। एसोसिएशन की संयुक्त महासचिव मीनू अरोड़ा ने कहा कि एक्सपो की मेजबानी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस एक्सपो में रेडी-टू-ईट मील से लेकर बेकरी के उपकरण तक रहेंगे। यह एक्सपो नवाचार को बढ़ावा देगा।
उन्होंने बताया कि एक्सपो में उद्योग विशेषज्ञ नए नेटवर्किंग के अवसर प्रदान करेंगे। इस एक्सपो को एमएसएमई, उत्तर प्रदेश सरकार और एफआईडब्ल्यूए तथा एसआईबी जैसी प्रमुख संस्थाओं का समर्थन प्राप्त है। एक्सपो तीनों दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा। इसमें बेकरी मशीनरी और उपकरणों के निर्माताओं के साथ पैकेजिंग सामग्री के आपूर्तिकर्ता भी शामिल होंगे।