फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Following the notice, work is underway to install a lift on the road in Kesans Wali Gali in Hazratganj.

Lucknow News: नोटिस के बाद हजरतगंज में केसंस वाली गली में सड़क पर लिफ्ट लगाने का चल रहा काम

Thu, 23 Oct 2025 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Following the notice, work is underway to install a lift on the road in Kesans Wali Gali in Hazratganj.
निर्माणाधीन लिफ्ट।
लखनऊ। हजरतगंज में केसंस वाली गली में सड़क पर लगाई जा रही लिफ्ट का काम नगर निगम के नोटिस देने के बाद भी चल रहा है। निगम ने छह दिन पहले नोटिस जारी किया था, तब गड्ढा ही खोदा गया था, मगर काम रुकने के बजाय बुधवार को और बढ़ गया। नाराज पार्षद ने कहा कि वह इस मामले को नगर निगम कार्यकारिणी और सदन में निगम प्रशासन से जवाब तलब करेंगे।
विज्ञापन

हजरतगंज बाजार में केसंस नाम से सात से आठ फीट चौड़ी पुरानी गली है। गली हजरतगंज से निकलती हुई नवल किशोर रोड पर खुलती है। इसी गली में किनारे की तरफ करीब 30 साल पहले लोहे की सीढ़ी एक बिल्डिंग के लिए बनी थी। यह अवैध रूप से लगाई गई थी और कुछ इसका उपयोग लोग गली की ओर से बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर जाने के लिए करते थे। जानकारों ने बताया कि बिल्डिंग की पहली मंजिल पर रेस्टोरेंट खोले जाने की तैयारी हो रही है। इसके लिए सड़क पर लिफ्ट लगाई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के बाद बीते शुक्रवार को नगर निगम के जोनल अभियंता किशोरी लाल ने नोटिस जारी किया था, मगर उसका कोई असर नहीं हुआ। जोनल अभियंता किशोरी लाल ने कहा कि अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। वहीं, जोनल अधिकारी ओम प्रकाश ने कहा कि उन्हें आज ही मामले की जानकारी मिली है, इसका पता कराएंगे। वहीं इस मामले को लेकर क्षेत्रीय पार्षद नागेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि निगम वाले सिर्फ ठेले खोमचे वालों को परेशान करते हैं, सड़क पर जो लिफ्ट लगा रहा, उसे रोक भी नहीं रहे। ऐसा लगा रहा है कि उनकी मिलीभगत है। इस मामले को कार्यकारिणी और सदन में उठाया जाएगा।

निर्माणाधीन लिफ्ट।

निर्माणाधीन लिफ्ट।

निर्माणाधीन लिफ्ट।

निर्माणाधीन लिफ्ट।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed