{"_id":"68fbd33b9159ba12080d6fa8","slug":"followers-gathered-in-large-numbers-for-the-ashti-kalash-yatra-of-sant-chanduram-sahib-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1440465-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: संत चांडूराम साहिब की अस्थि कलश यात्रा में उमड़े अनुयायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: संत चांडूराम साहिब की अस्थि कलश यात्रा में उमड़े अनुयायी
विज्ञापन
संत चांडूराम साहिब की अस्थि कलश यात्रा में उमड़े अनुयायी
लखनऊ। संत चांडूराम साहिब की अस्थि कलश यात्रा शुक्रवार शाम को हरिद्वार के लिए रवाना हुई। इस मौके पर वीआईपी रोड स्थित शिव शांति संत आसूदाराम आश्रम में बड़ी संख्या में उनके अनुयायी मौजूद रहे। हजारों लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। शनिवार को हरिद्वार में गंगा नदी में संत चांडूराम की अस्थियों का विसर्जन संतों-महंतों की मौजूदगी में किया जाएगा। अस्थि कलश यात्रा की रवानगी से पहले आश्रम में शांति पाठ भी हुआ।
अस्थि कलश यात्रा की हरिद्वार के लिए रवानगी से पूर्व कुछ सिंधी दरबारों मे अस्थि कलश रखा गया। इसके बाद पालकी में रखकर अस्थि कलश को ले जाया गया। इस दौरान कई अन्य जनपदाें से भी सिंधी समाज के संत मौजूद रहे। आश्रम के सेवादार दर्शनलाल ने बताया कि साईं मोहनलाल व साईं हरीशलाल की अगुवाई में अस्थि कलश यात्रा हरिद्वार के लिए रवाना हुई। हजारों लोगों ने अश्रुपूरित नयनों से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। बसों से यह यात्रा आसूदाराम आश्रम से रवाना हुई और अपने वाहनों से भी बड़ी संख्या में अनुयायी हरिद्वार के लिए निकले। इस अवसर पर सिंधी समाज के मुरलीधर आहूजा, नानकचंद लखमानी और किशनलाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विश्व सिंधी सेवा संगम के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सतेंद्र भवनानी ने बताया कि सात बसों और 25 चौपहिया वाहनों से करीब 400 लोग लखनऊ से हरिद्वार के लिए जा रहे हैं। करीब 250 लोग अपने साधनों से हरिद्वार पहुंचेंगे। इस मौके पर अशोक केवलानी, डॉ. पंकज तनेजा, लालचंद खटवानी, राजेश आनंदानी, अजीत लालवानी, मनोज पंजाबी, लोकेश खत्री, प्रीतम वालेचा, विनय मलानी, भीमन दास रायतानी, घनश्याम खटवानी, मुकेश ऐलानी, नवीन खट्टर, मुकेश मनवानी, सुमित मंगलानी, बंटी चावला, भगत पंजूराम, दर्शन लाल भाग्या, रॉबिन सिंधी, भगवान दास खेतपाल, मनीष पेजलानी, मनीष आहूजा , मनोज मंगलानी, पवन चावला, नरेश बत्रा और ओम प्रकाश खेतपाल आदि मौजूद रहे।