फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fog is proved killer for two families.

दो परिवारों पर यूं कहर बनकर टूटा कोहरा

Wed, 24 Dec 2014 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी Updated Wed, 24 Dec 2014 10:48 AM IST
विज्ञापन
fog is proved killer for two families.

कोहरा मंगलवार देर शाम दो परिवारों पर कहर बनकर टूटा। साइकिल से घर लौट रहे तीन बच्चे घने कोहरे के चलते देख नहीं पाए और रास्ते में साइकिल समेत एक कुएं में गिर गए। इसमें एक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


जिन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। घायलों में चार साल की एक बच्ची भी है। इसमें दो बच्चे एक ही परिवार के हैं। सूचना मिलते ही जांच के लिए एसडीएम ने लेखपाल को मौके पर भेजा है।
विज्ञापन


लोनी कटरा थाना क्षेत्र के पैकोली गांव निवासी धीरेंद्र शुक्ला का 12 वर्षीय पुत्र हिमांशु, चार वर्षीय बेटी हिमांशी गांव के ही निवासी वीरेंद्र वर्मा के नौ वर्षीय पुत्र सुमित के साथ गांव के बाहर खेलने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम साइकिल से तीनों वापस घर आ रहे थे। गांव के बाहर रास्ते में एक कुआं बना हैं। उसके चारों तरफ कोई चबूतरा नहीं होने और झाड़ी होने के कारण बच्चे उसे नहीं देख पाए। घना कोहरा होने के कारण तीनों बच्चे साइकिल समेत उसी कुएं में जा गिरे। वहीं गांव के कुछ अन्य लोग भी बच्चों के पीछे आ रहे थे।

कुएं में गिरता देख लोगों ने मचाया शोर

fog is proved killer for two families.

इन लोगों ने तीनों बच्चों को कुएं में गिरता देख शोर मचाते हुए कुएं की ओर दौड़ पडे़। गांव के अन्य लोग भी कुएं के पास पहुंच गए और आनन-फानन बच्चों को बाहर निकाला गया। जब तक तीनों बच्चों को बाहर निकाला जाता हिमांशु की मौत हो चुकी थी।

लोगों ने बताया कि हिमांशु साइकिल के नीचे दबा हुआ था। अन्य दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया हैं। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के पैकोली गांव में घर वापस जा रहे तीन बच्चे रास्ते में एक कुएं में गिर जाने की जानकारी मिलने पर लेखपाल ज्ञान प्रकाश पांडेय को मौके पर भेजा गया है।

हैदरगढ़ के एसडीएम डीपी सिंह का कहना है कि लेखपाल ने बताया कि इनमें से एक बच्चे की मौत हो गई दो की हालत गंभीर है। बच्चों के परिवारीजन इन बच्चों को उपचार के लिए लखनऊ लेकर गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed